फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The pandal is fragrant with the scent of incense and oil lamps; devotees have flocked to catch a glimpse of Lord Ganesha.

Mirzapur News: धूप-दीप की सुगंध से महके पंडाल, गणेश जी के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

Wed, 16 Sep 2026 01:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
The pandal is fragrant with the scent of incense and oil lamps; devotees have flocked to catch a glimpse of Lord Ganesha.
चेतगंज बाजार में स्थापित गणेश जी की प्रतिमा।-संवाद।
झालर और रंग-बिरंगी रोशनी से सजे पंडालों में दोनों पहर हो रही आरती
विज्ञापन

मिर्जापुर। गणेश उत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को जिलेभर के पूजा पंडालों में विघ्नहर्ता भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। धूप-दीप की सुगंध और आरती के जयघोष से पंडाल भक्तिमय हो उठे। आकर्षक सजावट और रंग-बिरंगी रोशनी से सजे पंडालों में सुबह-शाम आरती के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश के दर्शन किए।

नगर में मराठा गणेश सेवा समिति की ओर से धुंधीकटरा, रानीबाग, रमईपट्टी समेत विभिन्न स्थानों पर गणेश प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। कछवां नगर पंचायत के हनुमान चौक स्थित हनुमान मंदिर परिसर में भी श्रद्धालुओं का दर्शन-पूजन के लिए पहुंचना जारी रहा। अर्जुनपुर में भव्य सजावट के बीच स्थापित गणेश प्रतिमा के दर्शन के लिए दूसरे दिन भी श्रद्धालु पहुंचे। ड्रमंडगंज में रामलीला मंच पर गणेश उत्सव समिति की ओर से स्थापित प्रतिमा के सामने शाम को श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। वहीं, चेतगंज बाजार के रामलीला मैदान में स्थापित गणेश प्रतिमा के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।

चेतगंज बाजार में स्थापित गणेश जी की प्रतिमा।-संवाद।

चेतगंज बाजार में स्थापित गणेश जी की प्रतिमा।-संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed