फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The number of Kovid infected is decreasing, but vigilance is also necessary

घट रही कोविड संक्रमितों की संख्या, पर सतर्कता भी जरुरी

Wed, 02 Feb 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
The number of Kovid infected is decreasing, but vigilance is also necessary
नए वर्ष के पहले दिन से संक्रमितों के मिलने का सिलसिला शुरु हुआ। अब तक 33 दिनों में 866 मरीज मिल चुके है। शुरुआती दिनों में काफी संख्या में मरीज मिल रहे थे, पर बीते 10 दिनों में संक्रमितों के मिलने में कमी आई है। इसके चलते सक्रिय मरीजों की संख्या भी 100 से कम है। अब तक सिर्फ तीन की कोविड से मौत हुई है, जो किसी अन्य बीमारी के चलते गैर जनपद के अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान संक्रमित हो गए थे। बड़ी बात कि जिले में कोई मरीज अस्पताल में भर्ती नहीं हुआ। सभी होम आईसोलेशन में ही स्वस्थ्य हुए है।
विज्ञापन

नए वर्ष के पहले दिन एक कोरोना संक्रमित मिला था। उससे पहले जिले में पिछले कोविड के दो संक्रमण में 11 हजार 43 संक्रमित मिले थे, और 10 हजार 926 लोगों स्वस्थ्य हुए थे। दो बार के संक्रमण में 117 लोगों की कोरोना से मौत हुई थी। दूसरी लहर में एक माह में पांच हजार से अधिक लोग संक्रमण की चपेट में आ गए थे, पर इस बार के संक्रमण में अब तक 866 लोग संक्रमित हुए है। एक जनवरी से संक्रमित मिलने के बाद 20 जनवरी तक 588 संक्रमित मिल चुके थे। एक्टिव केस 242 था। 21 जनवरी से अब तक 278 संक्रमित मिले है। इस समय एक्टिव केस 86 है। ये जिले के लिए राहत की बात है, पर डाक्टर की माने तो जब तक कोई गाइडलाइन न आए कोविड के नियमों का पालन करते हुए मास्क लगाएं।
विज्ञापन

जिले में पिछले 33 दिनों से लगातार कोविड संक्रमित मिल रहे है। बुधवार को 19 कोविड संक्रमित मिले। 10 के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज किया गया। जिले में एक्टिव केस की संख्या 86 हो गई है। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 11 हजार 936 है। बुधवार को 19 के डिस्चार्ज होने पर अब तक 11 हजार 730 लोगों स्वस्थ्य होने पर उनको डिस्चार्ज किया जा चुका है। जिले में अब तक 120 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। जिले में एक्टिव केस 86 है। कोविड के नोडल डा. अजय कुमार ने बताया कि जिले में बुधवार को 2332 की रिपोर्ट आई है। इसमें 12 संक्रमित मिले है। सात संक्रमितों की रिपोर्ट गैर जनपद में जांच के बाद आई है। जो संक्रमित मिले उसमें 14 पुरुष और पांच महिला है। पांच गैर जनपद के अस्पताल में भर्ती है। बाकी होम आईसोलेशन में है। जिले में अब तक 11 लाख 90 हजार 132 का सैंपल लिया जा चुका है। 11 लाख 88 हजार 980 की रिपोर्ट आई है। 1152 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में छह लाख 97 हजार 500 लोगों की एंटीजन से जांच की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed