फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The newly appointed office bearers of Bhavi took oath by taking oath.

भाविप के नव नियुक्त पदाधिकारियों ने शपथ लेकर दायित्व किया ग्रहण

Thu, 03 Mar 2022 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 12:47 AM IST
विज्ञापन
The newly appointed office bearers of Bhavi took oath by taking oath.
नरायनपुर। भारत विकास परिषद शाखा नरायनपुर के नव नियुक्त पदाधिकारियों ने ग्राम बघेड़ी में आयोजित दायित्व ग्रहण समारोह में शपथ ली।
विज्ञापन

नव नियुक्त पदाधिकारी अध्यक्ष एडवोकेट मुन्नू प्रसाद गुप्ता, सचिव डॉ. आरसी केशरी व कोषाध्यक्ष आचार्य भोलानाथ सिंह को भाविप काशी प्रांत से आए राष्ट्रीय संगठन मंत्री ब्रह्मानंद पेशवानी, प्रांतीय सचिव रवि जायसवाल व पर्यावरण प्रकल्प प्रमुख प्रमोद राम त्रिपाठी ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। अतिथियों ने कहा कि शाखा नरायनपुर की एक गरिमा है। उन्होंने नव नियुक्त पदाधिकारियों से समाजिक कार्य करते रहने का अपील की। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व दीप जलाकर किया गया। मंचासीन अतिथियों को अंगवस्त्रम व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. ओपी सिंह, संचालन डॉ. सीबी तिवारी व राम आसरे सिंह ने किया। इस दौरान एडवोकेट लल्लन सिंह, राकेश सिंह, डा. भगवानदास सिंह ,डा. शिवबली सिंह, डॉ. अजीत सिंह, शमशेर बहादुर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed