{"_id":"58518a394f1c1bfd0764a177","slug":"the-names-eloped-from-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंत्योदय सूची से नाम काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंत्योदय सूची से नाम काटे
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Wed, 14 Dec 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते मगरदा कला के ग्रामीण।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास खंड सिटी के मगरदा कला के ग्रामीणों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने अंत्योदय सूची से नाम कटने पर कड़ी नाराजगी जताया। गीता देवी ने कहा कि चुनावी रंजिश के चलते ग्रामीणों का नाम काट दिया गया है। जिससे अनाज नहीं मिलने से परेशानी हो रही है।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पात्र लाभार्थियों का चयन किया जा रहा है। इसमें पंचायत चुनाव की खुन्नस भी प्रधानों और कोटेदार द्वारा निभाई जा रही है। विकास खंड सिटी के मगरदा कला में कई ग्रामीणों का नाम अंत्योदय सूची से काट दिया गया है। जिससे ग्रामीणों को अनाज नहीं मिल पा रहा है। इससे नाराज राम कृपाल पटेल, बजरंगी, अमरजीत पाल, श्ंाभू पटेल, लालचंद्र पाल, भगवंती देवी ने कहा कि ग्राम प्रधान और कोटेदार की मनमानी के चलते सूची में नाम होने के बावजूद काट दिया।
जिससे अब अनाज नहीं मिल पा रहा है।
ग्रामीण भागीरथी यादव, हरिशंकर यादव, संदीप यादव, रामधनी गौतम, जग्गू पाल, नन्हकू पाल, गीता देवी, लालमणि पाल ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मामले की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं कार्डधारकों को नियमित अनाज वितरण कराने की भी भांग किया।