{"_id":"67006a0e13c25da2d10b44c4","slug":"the-medical-superintendent-of-the-divisional-hospital-submitted-his-resignation-to-the-principal-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-123178-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: मंडलीय अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक ने प्राचार्य को सौंपा इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: मंडलीय अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक ने प्राचार्य को सौंपा इस्तीफा
विज्ञापन
मिर्जापुर। मंडलीय अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर एके सिन्हा ने बृहस्पतिवार की शाम को मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विश्वजीत दास को इस्तीफा सौंप दिया है। फिलहाल प्राचार्य ने इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है।
बीते दिनों मंडलीय अस्पताल में मरीज के परिजन से छह हजार रुपये लेकर रक्त उपलब्ध कराने के मामले में दोषी कर्मचारी पर कार्रवाई के लिए चिकित्सा अधीक्षक अरविंद कुमार सिन्हा ने जांच कर रिपोर्ट प्राचार्य को सौंपी थी। मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस मामले के बाद से चिकित्सा अधीक्षक डॉ अरविंद सिन्हा साइड लाइन चल रहे थे।
बीते दिनों जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की दुर्व्यवस्था को लेकर फटकार लगाई थी। जिलाधिकारी ने अस्पताल की व्यवस्था को बेहतर करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
डा. अरविंद सिन्हा ने बताया कि उन्होंने प्राचार्य को इस्तीफा सौंप दिया है। मामले में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर विश्वजीत दास ने बताया कि निजी कारणों से डॉक्टर अरविंद सिंह ने इस्तीफा सौंपा है। अभी उनका इस्तीफा विचाराधीन है।