{"_id":"597cd5cf4f1c1ba3168b4802","slug":"the-meaning-of-kabir-s-post-went-away","type":"story","status":"publish","title_hn":" अर्थ खुलते चले गए कबीर के पद के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्थ खुलते चले गए कबीर के पद के
mirzapur news
Updated Sun, 30 Jul 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
कबीरवाणी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहिया तालाब स्थित डैफोडिल्स स्कूल परिसर में शनिवार को स्पिक मैके के कार्यक्रम में भारती बंधुओं ने कबीर के पदों के रहस्य गायकी से उद्घाटित किए। पद्मश्री डा. भारत बंधु के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पद्श्री डा. जीसीडी भारती के सूफी गायन पर उपस्थित श्रोता मंत्रमुग्ध हो उठे। डा. भारती ने कहा कि बच्चे किताबी ज्ञान बहुत प्राप्त करते हैं, लेकिन भारतीय शास्त्रीय संगीत, कला, साहित्य और संस्कृति की परंपरा से दूर होते चले जा रहे हैं, हम आपको उसी से मिलाने के लिए आए हैं। डा. भारती ने कबीर व रहीम के दोहे प्रस्तुत कर समां बांध दिया।
स्पिक मैके की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कबीरबानी, सूफी एवं गजल के ख्यातिलब्ध गायक डा. भारती बंधु ने अपने मधुर प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। इसके पहले संगीत कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी की पत्नी रचना दूबे ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह के दौरान स्पिक मैके के उमेश सेठ व एसपी सिंह ने स्पिक मैके की भूमिका पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि डा. भारती बंधु स्पिक मैके की ओर से देश-विदेश में कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं और डा. बंधु ने गजल, ठुमरी और दादरा का प्रशिक्षण उस्ताद आसिफ अली खां साहब से तथा सूफी गायन का प्रशिक्षण उस्ताद हाजी इद्द अली शाह चिश्ती से प्राप्त किया है। डा. बंधु के साथ उनके ही परिवार के गोपी भारती, अनुभव भारती, सानिध्य भारती तथा पवासानंद और इरफान भारती ने संगतकार की भूमिका निभाई। डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर अमरदीप सिंह व अपराजिता सिंह ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आए हुए सभी कलाकारों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया।