फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The maximum temperature increased by three degrees in 24 hours

Mirzapur News: चौबीस घंटे में तीन डिग्री बढ़ा अधिकतम तापमान

Sat, 06 Sep 2025 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
The maximum temperature increased by three degrees in 24 hours
आसमान में धूप-छांव के बीच दिखते बादल।-संवाद।
मिर्जापुर। शुक्रवार को धूप छांव के बीच चौबीस घंटे में अधिकतम तापमान तीन डिग्री बढ़कर 34 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान में एक डिग्री बढ़ोतरी से उमस और गर्मी बढ़ गई। घरों में चले रहे पंखों के आगे बैठे लोग पसीना पोछते नजर आए। बादलों से छनकर धरती पर पड़ रही सूर्य किरणों से धान की फसलें मुरझाने लगीं।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। जबकि एक दिन पहले बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दो, तीन दिन तक राहत के बाद मौसम में हुए बदलाव से धान की फसलों को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई है। अधिकांश किसान निराई के बाद फसलों में यूरिया का छिड़काव कर चुके हैं। इधर हो रही बारिश को देखते हुए अधिकांश क्षेत्रों में नहर और माइनर का संचालन भी बंद है। इससे फसलों की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, भू भौतिकी विभाग बीएचयू वाराणसी के मौसम वैज्ञानिक शिव मंगल सिंह ने बताया आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इसके फलस्वरूप गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

अद्भुत नजारा देखने को मिला
जिगना। छानबे क्षेत्र में ग्राम पंचायत गौरा के परमानपुर गंगाघाट पर शुक्रवार की शाम 4 बजकर नौ मिनट पर ग्रामीणों को अद्भुत नजारा देखने को मिला।
शुक्रवार की शाम कुछ लोग परमानपुर में गंगाघाट की ओर गए थे। शाम 4 बजे आसमान में बादल दिखने लगे। देखते ही देखते बादल गंगा नदी का पानी ऊपर खींचते प्रतीत होने लगे। थोड़ी ही देर बाद क्षेत्र में बारिश भी शुरू हो गई। लोगों ने वीडियो व फोटो बनाए। आसमान में गरज-चमक व बारिश को देखते हुए लोग सुरक्षित स्थानों चले गए। कुछ देर बाद सोशल मीडिया पर बादल का पानी खींचने जैसा वीडियो वायरल होने लगा। कुछ लोगों ने इसे बवंडर की भी संज्ञा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed