फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The Mathura team emerged victorious after defeating Obra.

Mirzapur News: ओबरा को हराकर मथुरा की टीम बनी विजेता

Wed, 21 Jan 2026 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
The Mathura team emerged victorious after defeating Obra.
कछवां में विजेता टीम को पुरस्कृत करते मड़िहान भाजपा विधायक रमाशंकर सिंह पटेल।-संवाद।
गांधी स्टेडियम में आयोजित शिवनाथ सिंह स्मृति ऑल इंडिया टी-20 चैलेंज कप क्रिकेट प्रतियोगिता का मंगलवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। मैच नाइन स्टार क्रिकेट क्लब ओबरा व क्रिकेट एसोसिएशन मथुरा के मध्य खेला गया। ओबरा की टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट के नुकसान पर 235 रन का लक्ष्य खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मथुरा की टीम ने 16वें ओवर में ही तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मैच में सात चौका व चौदह छक्के की मदद से 122 रन बनाने वाले व पूरे टूर्नामेंट में सर्वाधिक 335 रन बनाने वाले सारदुल को मैन ऑफ द मैच व मैन ऑफ द सीरीज से पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि मड़िहान से भाजपा विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने विजेता टीम को ट्राफी व एक लाख रुपये नकद एवं उपविजेता टीम को ट्राॅफी व पचास हजार रुपये नकद देकर पुरस्कृत किया। विधायक ने कहा कि हार-जीत तो लगा रहता है लेकिन खेल को खेल भावना से ही देखना चाहिए। इस दौरान अंपायर की भूमिका आनंद सिंह एवं विपिन सिंह (यूएई अंपायर) रहे। इस माैके पर मंडल अध्यक्ष पवन उपाध्याय, पूर्व चेयरमैन अजय उपाध्याय, मनोज पांडेय, अजय सेठ, आसिफ अली, अजीत केशरी, अंजनी मोदनवाल, राजू मसीह, स्कोरर पिंकू उपाध्याय व विशाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed