{"_id":"a2dc43a5cff11e3833620688a19ebd6a","slug":"the-leader-of-the-ruling-party-accused-of-land-grabbing-charges-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्ताधारी दल के नेता पर जमीन हथियाने का आरोप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्ताधारी दल के नेता पर जमीन हथियाने का आरोप
Updated Thu, 12 Feb 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
सत्ता का प्रभाव दिखा कर कुछ मनबढ़ लोगाें द्वारा जमीन पर धड़ल्ले से कब्जा जमाया जा रहा है। मामले की शिकायत पुलिस एवं प्रशासन में करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे क्षुब्ध पीड़ित पक्ष बुधवार को जिला मुख्यालय परिसर में अपनी मांग को लेकर अनशन पर बैठ गया। पीड़ित पक्ष ने कहा कि जब तक उसे न्याय नहीं मिलेगा तब तक अनशन समाप्त नहीं करेंगे। मामला देहात कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ले का बताया जा रहा है।
जयापुर गांव निवासी राजबली यादव पुत्र बिहारी के अनुसार उनकी जमीन क्षेत्र के मुहकुंचवा इलाके में है। जिसके बगल में बसंत लाल मालवीय की जमीन है। चंदईपुर गांव निवासी एवं सत्ता पक्ष के एक नेता द्वारा उनके पड़ोसी की 15 धूर जमीन खरीदी गई है, लेकिन नेता प्रशासन एवं पुलिस पर दबाव बनाकर पीड़ित की भी जमीन कब्जा कर रहा है।
मामले की शिकायत देहात कोतवाली एवं जिला प्रशासन के अधिकारियाें से की गई लेकिन उनके कान पर जूं तक नहीं रेंगी। इससे मनबढ़ लोगाें का और हौसला बढ़ गया। शिकायत की जाती है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है। कब्जे का विरोध जताने पर मनबढ़ लोगाें द्वारा गोली मारने की धमकी दी जा रही है। यह भी आरोप लगाया जो लोग जमीन कब्जा कर रहे हैं उन पर कई मामले भी हैं।