फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The leader of the command took over the command, did sanitization on his own

नपाध्यक्ष ने संभाली कमान, स्वयं किया सैनिटाइजेशन

Sat, 01 May 2021 07:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 07:13 PM IST
विज्ञापन
The leader of the command took over the command, did sanitization on his own
मिर्जापुर। नगर में कोविड- 19 के बढ़ते प्रकोप को देख नपाध्यक्ष शनिवार को स्वयं मैदान में उतर आए। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन की टीम के साथ नगर में सैनिटाइजेशन किया। कहा कि संक्रमण से बचाव के लिए नगर में तीन दिनों तक व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। पालिकाध्यक्ष ने मुकेरी बाजार से इस व्यापक सेनिटाइजेसन का कार्य प्रारंभ किया और नगर के मार्गो और घरों को सैनिटाइज करने का काम किया। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वायरस के संक्रमण को रोकने के लिये पूरे सूबे में शुक्रवार की रात से मंगलवार की सुबह तक लॉकडाउन लगाया गया है। पूरे प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर और संक्रमण को रोकने के लिये सैनिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है। पालिकाध्यक्ष मनोज जायसवाल द्वारा शनिवार को नगर की सड़कों पर अपने दल-बल के साथ उतरे। जिसमे दो टैंकर,दो सैनिटाइजेशन की अत्याधुनिक मशीन एवं दस हैंडस्प्रे मशीन के द्वारा सैनिटाइजेशन का कार्य मुकेरी बाजार तिराहे से प्रारंभ किया। पालिकाध्यक्ष ने नगर के मुकेरी बाजार,गुडहट्टी चौराहा,धुंधी कटरा,नबालक का तबेला, त्रिमोहानी आदि स्थानो पर स्वयं सैनिटाइजेशन किया। इस दौरान ध्वनि यंत्रो द्वारा भी नगर की जनता को लॉकडाउन का पालन और कोविड-19 के प्रोटोकॉल पालन करने की नसीहत भी दी गयी। सभासद नरेश जायसवाल, नामित सभासद अलंकार जायसवाल, जलकल अभियंता सुधीर कुमार वर्मा, कार्यक्रम प्रबंधक संजय सिंह, देवेंद्र बहादुर सिंह, नंदकिशोर शर्मा, दिनेश शर्मा, मंगल एवं स्वच्छ भारत मिशन की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed