फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The knowledge of Geeta inspires us to follow the right path: Adgadanand Maharaj

गीता का ज्ञान सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है : अड़गड़ानंद महराज

Wed, 08 Apr 2026 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
The knowledge of Geeta inspires us to follow the right path: Adgadanand Maharaj
जगतानंद आश्रम में उप​स्थित स्वामी अड़गड़ानंद महराज।-संवाद।
-जगतानंद आश्रम में स्वामी अड़गड़ानंद महाराज का गर्मजोशी के साथ अनुयायियों ने किया स्वागत
विज्ञापन

कछवां। बरैनी स्थित जगतानंद आश्रम में मंगलवार को स्वामी अड़गड़ानंद महाराज का आगमन हुआ। आश्रम परिसर में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने फूल-मालाओं और जयकारों के साथ महाराज का गर्मजोशी से स्वागत व अभिनंदन किया। पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक उत्साह व भक्तिमय वातावरण बना रहा।

अपने प्रवचन के दौरान स्वामी अड़गड़ानंद महाराज ने श्रीमद् भागवद गीता के गूढ़ रहस्यों को सरल भाषा में समझाते हुए कहा कि मानव जीवन का उद्देश्य आत्म कल्याण और ईश्वर की प्राप्ति है। गीता का ज्ञान व्यक्ति को सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है और जीवन की कठिनाइयों से सरलता से पार पाने का मार्ग प्रशस्त करता है। सत्संग के दौरान उन्होंने भक्ति, साधना और सेवा के महत्व पर विशेष प्रकाश डाला। वहीं महाराज जी ने भावुक होकर कहा कि जगतानंद आश्रम उनकी तपोस्थली है, जहां उन्होंने लगभग 25 वर्षों तक कठोर तपस्या की है। उन्होंने सभी भक्तों से आश्रम से जुड़े रहने और आध्यात्मिक मार्ग पर आगे बढ़ने का आह्वान किया। उनके इस उद्बोधन से उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। इस दौरान आश्रम परिसर में भजन-कीर्तन और सत्संग का आयोजन भी किया गया, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने प्रवचन का लाभ उठाया और महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर नारद महाराज, संते महाराज, कृष्णानंद बाबा, दीपक बाबा, ज्ञानचंद बाबा, रमेश सिंह, दिनेश सिंह, राजकुमार, बबलू, संजय उपाध्याय, आकाश, अमन सहित हजारों की संख्या में भक्त मौजूद रहे।

जगतानंद आश्रम में उपस्थित स्वामी अड़गड़ानंद महराज।-संवाद।

जगतानंद आश्रम में उपस्थित स्वामी अड़गड़ानंद महराज।-संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed