फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The journey to Delhi becomes easier; a 52-seater AC bus will run daily from Mirzapur.

Mirzapur News: दिल्ली की राह हुई आसान, मिर्जापुर से प्रतिदिन चलेगी 52 सीटर एसी बस

Mon, 05 Oct 2026 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
The journey to Delhi becomes easier; a 52-seater AC bus will run daily from Mirzapur.
मिर्जापुर। मिर्जापुर से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। अब दिल्ली जाने के लिए यात्रियों को केवल ट्रेन पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। परिवहन निगम ने मिर्जापुर से दिल्ली के लिए दो नई एसी बस सेवाएं शुरू की हैं।
विज्ञापन

ये बसें प्रतिदिन मिर्जापुर से यात्रियों को लेकर दिल्ली जाएंगी और दिल्ली से वापस मिर्जापुर आएंगी। ट्रेन में टिकट न मिलने पर दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए बस सेवा उपयोगी विकल्प होगी। रोडवेज के एआरएम अरविंद मिश्रा ने बताया कि शनिवार से दिल्ली के लिए प्रतिदिन एसी बस सेवा शुरू की गई है।
विज्ञापन

52 सीटर एसी बस प्रतिदिन शाम चार बजे मिर्जापुर रोडवेज पर खड़ी होगी और साढ़े चार बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी। बस मेजा, प्रयागराज, फतेहपुर, कानपुर, एटा और अलीगढ़ होते हुए दिल्ली जाएगी। दिल्ली में सुबह 11 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी बस दिल्ली आनंद विहार रोडवेज स्टेशन से दोपहर में खड़ी होगी और ढाई बजे मिर्जापुर के लिए चलेगी। विभिन्न स्टेशनों से होते हुए अगले दिन सुबह नौ बजे मिर्जापुर स्टेशन पहुंचेगी। मिर्जापुर से दिल्ली का सफर करने में 1152 रुपये खर्च होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed