{"_id":"6ac2b839908887dee20677b5","slug":"joint-council-of-employees-to-launch-agitation-for-old-pension-and-respectable-honorarium-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-162469-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: पुरानी पेंशन, सम्मानजनक मानदेय के लिए कर्मचारी संयुक्त परिषद करेगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: पुरानी पेंशन, सम्मानजनक मानदेय के लिए कर्मचारी संयुक्त परिषद करेगा आंदोलन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की रविवार को हुई ऑनलाइन बैठक में प्रदेश अध्यक्ष जेएन तिवारी ने नवंबर से आंदोलन की घोषणा की।
कहा पुरानी पेंशन बहाली, मानदेय वाले कर्मचारियों के लिए 18,000 रुपये के न्यूनतम मानदेय की मांग मुख्य मुद्दे होंगे।
प्रांतीय उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष नारायण जी दुबे ने कहा कि कार्यक्रमों को पूरी तैयारी के साथ संपादित करने को कहा है। साथ ही शासन को कर्मचारियों की मांगों का ज्ञापन भेजने एवं सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी जारी किए हैं।
संयुक्त परिषद की केंद्रीय कार्यकारिणी की ओर से आंदोलन से संबंधित पोस्टर जारी कर दिया गया है। सभी जिला शाखाएं और संबद्ध संगठन केंद्रीय नेतृत्व की ओर से जारी पोस्टर के अनुरूप पोस्टर प्रिंट कराकर जनपद के कर्मचारियों को जागरूक करेंगे। शासन-प्रशासन को सोशल मीडिया के माध्यम से अवगत कराएंगे।