फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The holiday animal became the cause of trouble for the villagers

छुट्टा पशु बने ग्रामीणों की परेशानी का सबब

Wed, 02 Feb 2022 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
The holiday animal became the cause of trouble for the villagers
जिले में स्वच्छंद विचरण करने वाले छुट्टा पशु लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रहे हैं। नगर में छुट्टा पशुओं के कारण अक्सर यातायात जाम की समस्या पैदा हो रही है। हादसों में लोग घायल हो रहे हैं। उधर, ग्रामीण क्षेत्रों में छुट्टा पशुओं के कारण किसानों की फसल ही नष्ट हो जा रही है।
विज्ञापन

झुंड के झुंड छुट्टा पशु किसी भी किसान के खेत में जब पहुंच जाते हैं तो उनको भगा पाना किसानों के लिए मुश्किल हो जा रहा है। इस बीच पशुओं के कारण पूरी फसल नष्ट होने की संभावना बनी रहती है। इस समय गेहूं की बुआई की गई हैं। गेहूं व अन्य फसलों को बचाने के लिए किसान रतजगा करने को विवश हैं। उधर, किसानों की इस समस्या के समाधान के लिए प्रशासन की तरफ से कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है। विधानसभा चुनाव भी नजदीक है, लेकिन राजनीतिक दल व दावेदार भी इस समस्या के प्रति उदासीन रवैया अपनाए हुए हैं। नगर क्षेत्र में नगरपालिका की ओर से भी छुट्टा पशुओं को पकड़ने के लिए कोई अभियान नहीं चलाया गया। कुछ दिन पूर्व दो-तीन दिन तक अभियान चलाया गया था। उस दौरान छुट्टा पशुओं को पकड़कर टांडा फाल स्थित अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल भेजा गया, लेकिन उसके बाद वह भी बंद हो गया। अब स्थिति यह है कि नगर में अधिकांश जगहों पर बीच सड़क पर छुट्टा पशु बैठे मिल जाते हैं। इससे आवागमन प्रभावित होता है। कभी-कभी छुट्टा पशुओं की चपेट में आकर नागरिक भी घायल हो जा रहे हैं। नगर पालिका परिषद मिर्जापुर के अधिशासी अधिकारी ओमप्रकाश का कहना है कि छुट्टा पशुओं को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा था। विधानसभा चुनाव को लेकर कर्मचारियों की व्यस्तता बढ़ गई है। इसलिए उसमें कुछ व्यवधान जरूर हुआ है, लेकिन अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed