{"_id":"67a7ac3650a9128a8005eac7","slug":"the-highway-remained-jammed-the-whole-day-dm-took-charge-mirzapur-news-c-192-1-mrz1001-129465-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: पूरे दिन जाम की चपेट में रहा हाईवे, डीएम ने संभाला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: पूरे दिन जाम की चपेट में रहा हाईवे, डीएम ने संभाला मोर्चा
विज्ञापन
मिर्जापुर। प्रयागराज महाकुंभ के पलट प्रवाह के कारण शनिवार को प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर पूरे दिन भीषण जाम की चपेट में रहा। शाम होते-होते पूरा मार्ग चोक हो गया। हालात बेकाबू होने पर डीएम को सड़क पर उतरना पड़ा।जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन विंध्याचल पहुंच गईं और मोर्चा संभाला। इसके बाद धीरे-धीरे वाहनों को निकाला गया।
महाकुंभ की वजह से कई दिनों से मिर्जापुर और विंध्याचल समेत आसपास का इलाका जाम से जूझ रहा है। शनिवार को दिन भर प्रशासन और पुलिस महकमे के अधिकारी यातायात व्यवस्था संभालने में जुटे रहे लेकिन वाहनों की संख्या लगातार बढ़ने से हालात बिगड़ने लगे।
शाम तक पूरा हाईवे और आसपास की सड़कें जाम की चपेट में आने की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन स्वयं विंध्याचल पहुंच गईं और सड़क पर उतर कर मोर्चा संभाला। सभी चैराहों और तिराहों पर सक्रियता बढ़ा दी गई। इसके बाद धीरे-धीरे वाहनों को आगे बढ़ाया जाता रहा। इससे घंटों जाम में फंसे लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं, प्रयागराज की ओर से वाहनों के आने का सिलसिला रात में भी जारी रहा।