फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The headmaster arrived 40 minutes late after buying vegetables.

Mirzapur News: सब्जी खरीदकर 40 मिनट देर से पहुंचे प्रधानाध्यापक

Sat, 11 Apr 2026 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
The headmaster arrived 40 minutes late after buying vegetables.
एक ओर सरकार परिषदीय विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन के लिए स्कूल चलो अभियान चला रही है। दूसरी ओर शिक्षकों की लापरवाही जारी है। शुक्रवार को पहाड़ी ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय में शिक्षकों की लापरवाही सामने आई।
विज्ञापन

बच्चे समय से आठ बजे विद्यालय पहुंच गए थे। शिक्षक नहीं पहुंचे थे। बच्चे स्कूल में शिक्षकों का इंतजार करते रहे। निर्धारित समय से लगभग 40 मिनट देर से पहुंचे प्रभारी प्रधानाध्यापक गोपाल दास ने कहा कि सब्जी लेने चले गए थे इसलिए देर हुई। शिक्षकों की गैर मौजूदगी में बच्चे परिसर के अंदर और बाहर सड़क पर इधर-उधर टहलते नजर आए।
विज्ञापन

कुछ अभिभावक बच्चों के नामांकन के लिए विद्यालय पहुंचे थे, लेकिन शिक्षकों की अनुपस्थिति के चलते उन्हें भी निराश होकर लौटना पड़ा। ग्रामीणों में शिक्षकों के इस लापरवाही को लेकर आक्रोश देखने को मिला। अनिल कुमार, गुड्डू भारतीय, हरीनाथ गौतम, रामसागर, रमेश और बाबा ने बताया कि यह कोई पहली घटना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों के अक्सर देर से आने के कारण बच्चों का पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि यही स्थिति रही तो स्कूल चलो अभियान और शत-प्रतिशत नामांकन का लक्ष्य अधूरा रह जाएगा। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी पहाड़ी फराह रईस ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है। संबंधित शिक्षकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक उत्तर न मिला तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed