फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The handcart driver dies after being hit by an uncontrolled Bolero

अनियंत्रित बोलेरो की चपेट में आने से ठेला चालक की मौत

Thu, 10 Feb 2022 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
The handcart driver dies after being hit by an uncontrolled Bolero
अहरौरा क्षेत्र के बाजार से ठेले पर लकड़ी लादकर बुधवार की शाम कुदारन की ओर जा रहा व्यक्ति वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर बिंद पुरवा मोड़ के पास तेज गति से जा रही बोलेरो अनियंत्रित हो जाने पर उसकी चपेट में आ गया। इस हादसे में नहर के किनारे लगी रेलिंग में फंस कर ठेला चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायल ठेला चालक को सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया
विज्ञापन

क्षेत्र के अहरौरा डीह इलाके में बिंद पुरवा मोड़ के पास मंगलवार की शाम मार्केट से जलावनी लकड़ी लादकर ठेला चालक छोटू (45) पुत्र मन्नू निवासी मझियार निझरी थाना अदलहाट अपने घर जा रहे थे। सोनभद्र की ओर से तेज गति से आ रही अनियंत्रित बोलेरो ने ठेले में पीछे से टक्कर मार दिया। इस हादसे में नहर के किनारे लगी रेलिंग और ट्राली में फंस कर ठेला चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने घायल ठेला चालक को सीएचसी अहरौरा पहुंचाया। जहां इलाज के पूर्व ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना की सूचना पुलिस ने मृतक के परिजनों को दी। उधर, मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद चालक मौके पर ही बोलेरो छोड़कर भाग गया। पुलिस बोलेरो को कब्जे में लेकर चालक की तलाश में जुटी है। अहरौरा थानाध्यक्ष संजय सिंह का कहना है कि अनियंत्रित बोलेरो की चपेट में आने से ठेला चालक की मौत हो गई है। बोलेरो चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। गाड़ी को कब्जे में लेकर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed