फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The grace of the Sadguru is attained only by seeking refuge in God: Swami Adgadanand

ईश्वर की शरण में ही मिलती है सद्गुरु की कृपा : स्वामी अड़गड़ानंद

Wed, 08 Jul 2026 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
The grace of the Sadguru is attained only by seeking refuge in God: Swami Adgadanand
सक्तेशगढ़। स्वामी अड़गड़ानंद महाराज ने कहा कि सद्गुरु की प्राप्ति बाहरी प्रयासों से नहीं, बल्कि ईश्वर के शरण, श्रद्धा और नाम-स्मरण से होती है। कहा कि जो व्यक्ति समर्पण भाव से ईश्वर का स्मरण करता है, उसे स्वयं ईश्वर योग्य सद्गुरु से मिलाते हैं। इसलिए सद्गुरु की खोज भटककर नहीं, बल्कि ईश्वर की शरण में जाकर करनी चाहिए।
विज्ञापन

प्रवचन में उन्होंने कहा कि ‘’ॐ’’ का निरंतर जप मन और आत्मा को पवित्र करता है। दिनभर में जब भी अवसर मिले, श्रद्धा और एकाग्रता के साथ ईश्वर का नाम जपते रहना चाहिए। इससे अंतःकरण निर्मल होता है और साधक को सद्गुरु की कृपा प्राप्त होती है। सद्गुरु ही मनुष्य को सही मार्ग दिखाकर जन्म-मरण के बंधन से मुक्ति दिलाते हैं। स्वामी अड़गड़ानंद महाराज ने आध्यात्मिक उन्नति के लिए अहंकार, लोभ और मोह का त्याग करने पर बल देते हुए सत्य, सेवा, संयम और भक्ति के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। उन्होंने श्रद्धालुओं से नियमित साधना, सत्संग और ईश्वर के नाम-स्मरण को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed