फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The girl ran away leaving the newborn child in the hospital

अविवाहित युवती ने बच्चे को दिया जन्म, अस्पताल में ही छोड़कर भागी, महिला कर्मी को देखरेख के लिए सौंपा गया

Fri, 18 Feb 2022 01:08 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 18 Feb 2022 01:08 AM IST
सार

अविवाहित युवती के गर्भवती होने की रिपोर्ट मिलने पर परिजन अस्पताल में हंगामा करने लगे।

विज्ञापन
The girl ran away leaving the newborn child in the hospital
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में बुधवार की रात एंबुलेंस से आई अविवाहित युवती ने एक बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद युवती बच्चे को अस्पताल में छोड़कर परिजन के साथ भाग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। नवजात बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला स्वास्थ्य कर्मी के पास देखरेख के लिए सौंप दिया गया।

विज्ञापन


मड़िहान थाना क्षेत्र की एक युवती के पेट में बुधवार की शाम को दर्द होने लगा। जिससे युवती के परिजनों ने पेट में गैस के चलते दर्द होने की आशंका जताते हुए एंबुलेंस 108 द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। अस्पताल में चिकित्सकों के परीक्षण के दौरान युवती गर्भवती पाई गई।

विज्ञापन

अविवाहित युवती को गर्भवती होने की रिपोर्ट मिलने पर परिजन अस्पताल में हंगामा करने लगे। जब स्वास्थ्य कर्मी युवती को प्रसव कराने लेबर रूम में ले गए, तब तक युवती को छोड़कर परिजन अस्पताल से फरार हो गए। परिजनों के जाने के कुछ देर बाद युवती बच्चे को अस्पताल में छोड़कर किसी साथी के साथ चली गई।

युवती के वापस न आने पर स्वास्थ्यकर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे मड़िहान थानाध्यक्ष शैलेश कुमार राय ने नवजात बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत महिला कर्मी के पास देखरेख के लिए सौंपा। बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed