फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The gheraoed of BSA

बीएसए का किया घेराव कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Sun, 28 Aug 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Sun, 28 Aug 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
The gheraoed of BSA
बीएसए का किया घेराव
प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक पद पर चयनित अभ्यर्थियों ने शनिवार को नियुक्ति पत्र न मिलने से नाराज अभ्यर्थियों ने बीएसए कार्यालय पर जमकर प्रदर्शन करते हुए  बीएसए का घेराव कर विरोध जताया। इसके बाद कार्यालय से जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे वहां भी प्रदर्शन किया। समाचार लिखे जाने तक अभ्यर्थी बीएसए कार्यालय पर धरना कर रहे थे। आंदोलन देर शाम तक चलता रहा और तभी समाप्त हुआ जब बीएसए ने रविवार को नियुक्ति पत्र जारी करने का ऐलान किया।
विज्ञापन



परिषदीय विद्यालयों में 16448 सहायक अध्यापक भर्ती के तहत जिले में प्रक्रिया चल रही है। जिसमें जिले में चयनित 209 अभ्यर्थियों को शनिवार को राज्यमंत्री कैलाश चौरसिया द्वारा स्टेशन रोड स्थित जनसंपर्क कार्यालय पर नियुक्ति पत्र वितरित किया जाना था। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा शिक्षामित्रों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल करने का आदेश दिया गया। जिसके बाद नए सिरे से चयन सूची बनाने के लिए नियुक्ति पत्र वितरण नहीं किया। हाईकोर्ट द्वारा शिक्षामित्रों को चयन सूची में शामिल करने के आदेश से नियुक्ति पत्र का वितरण नहीं हो सका। नियुक्ति पत्र वितरण नहीं होने की सूचना के बाद भी अभ्यर्थी शनिवार को बीएसए कार्यालय पर एकत्रित हुए।
विज्ञापन


कड़ी नाराजगी जताते हुए वाहन को रोककर कड़ा विरोध जताया। बीएसए द्वारा सोमवार को नियुक्ति पत्र वितरण करने की बात के बाद भी अभ्यर्थी नहीं माने और जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहां भी अभ्यर्थियोें ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे सिटी कोतवाल सुनील सिंह और महिला थाना प्रभारी रीता यादव ने प्रदर्शनकारियों को समझाया।  इसके बाद अभ्यर्थी दोबारा बीएसए कार्यालय पहुंचे और धरने पर बैठ गए। काफी देर तक उनकी मनुहार होती रही लेकिन वे नियुक्ति पत्र की प्राप्ति पर अड़े रहे। आखिर में बीएसए ने पत्र बांटने का आश्वासन देकर आंदोलन खत्म कराया।इस दौरान गणेश ओझा, शरद पांडेय, रामचरन पटेल, अरुण कुमार पटेल, अलिशा गौतम, हिमांशु सिंह, खुशबु सोनकर, सोनू, रीतू, अर्चना सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed