फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The fisherman fell in the river from the boat due to the current, died

करंट लगने से नाव से नदी में गिरा मछुआरा, मौत

Mon, 29 Aug 2022 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
The fisherman fell in the river from the boat due to the current, died
चुनार थाना क्षेत्र के रैपुरिया गांव के सामने जरगो नदी में मछली मारने के दौरान नदी के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक मछुआरा नदी में गिर गया। इससे डूब कर उसकी मौत हो गई। नाव पर सवार दूसरे युवक को भी करंट का झटका लगा, परंतु वह बाल-बाल बच गया। काफी देर बाद गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

रैपुरिया निवासी गांव शिव शंकर (23) पुत्र सोमारू साहनी नाव से रविवार को सुबह करीब सात बजे गांव के ही प्रदीप (21) पुत्र रमेश के साथ जरगो नदी में मछली मारकर किनारे की ओर लौट रहे थे। जरगो नदी के ऊपर से हाईटेंशन तार गुजरा है। नदी और तार के बीच दूरी अधिक थी, परंतु इस समय जलस्तर बढ़ने के कारण दूरी कम हो गई है। नाव को आगे बढ़ाने में इस्तेमाल होने वाली बांस की लकड़ी ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन बिजली के तार में छू गई। इस कारण करंट का झटका लगने से शिव शंकर झुलसकर नदी में गिर गए। करंट के झटके से साथ में मौजूद प्रदीप कुमार साहनी भी नदी में गिर पड़े, लेकिन आसपास मौजूद अन्य नाविकों ने उन्हें पानी से बाहर निकाल लिया। हादसे की सूचना पर ग्रामीण नदी के किनारे पहुंचे। परिजनों की सूचना पर पुलिस व नायब तहसीलदार अरुण कुमार यादव मौके पर पहुंच गए। गोताखोरों और स्थानीय मल्लाहों की मदद से नदी में डूबे मछुआरे की तलाश शुरू हो गई। इस बीच करीब दो घंटे बाद जल पुलिस भी पहुंची। जल पुलिस ने कटिया जाल फैलाकर खोजबीन शुरू की। करीब चार घंटे बाद नदी में डूबे शिव शंकर का शव बाहर निकाला गया। युवक अविवाहित था और पांच भाई बहनों में दूसरे नंबर पर था। चुनार थानाध्यक्ष त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि करंट की चपेट में आने से शिव शंकर की मौत हुई है। पिता ने तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed