फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   the farmers bear loss to rotten of potato

आलू सड़ने से किसानों का हुआ नुकसान

Wed, 14 Dec 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Wed, 14 Dec 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
नोट बंदी का सबसे ज्यादा असर तहसील क्षेत्र के आलू किसानों पर पड़ा है। एक माह के अंदर किसानों के कई लाख के सैकड़ों क्विंटल आलू खरीदार के अभाव में सड़ गए। नोट बंदी की घोषणा होते ही एकाएक आलू की खपत ठप होने से किसानों के पास कोल्ड स्टोरेज का किराया भी नहीं बचा कि वह अपने आलू को सहेज सकें। नतीजन कोल्ड स्टोर से आलू बाहर आ गया और बिक्री न होने से सड़ गया। किसानों ने सरकार से अपने उत्पाद के नुकसानी के भरपाई के लिए मुआवजे की मांग किया है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि तहसील चुनार का विकास खंड नरायनपुर, सीखड़ व राजगढ़ के सैकड़ो गांव के हजारों बीघे खेत पर हर साल किसान आलू की खेती करते हैं और अपने उत्पाद की अच्छी कीमत के लिए उसको आस पास के कोल्ड स्टोरेज में जमा कर देते हैं। जहां से वह पूरे साल अपने आलू की बिक्री करते हैं। बाढ़ और लगातार सूखे से बेहाल हो चुके आलू उत्पादक दीनानाथ सिंह, सतीश सिंह, गुरूदत्त सिंह, छोटेलाल, गांगपुर के राममोहन सिंह, कैलाश सिंह, रामकेवल, विनोद सिंह, रमेश सिंह व गंगाराम बताते हैं कि क्षेत्र के किसान आलू के पैदावार से काफी प्रसन्न थे, लेकिन बाढ़ और सूखे के बाद नोटबंदी के मार से उनकी कमर टूट गई है।
विज्ञापन


किसानों ने कहा कि  वह अपने आलू को कोल्ड स्टोरेज में रख कर बेच रहे थे। बाहरी व्यापारी आ रहे थे। नोट बंदी के पहले आलू का भाव आठ से नौ सौ रुपये कुंतल था। जो नवंबर माह से घट कर दो सौ से ढाई सौ रुपये कुंतल पर आ गया। कोल्ड स्टोर का किराया डेढ़ सौ और बिक्री दो सौ रुपये प्रति कुंतल है, नतीजन कोल्ड स्टोर से आलू बाहर आ गया और ग्राहक न होने से सड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामराज सिंह पटेल ने बताया कि विकास खंड नरायनपुर के बगही, रैपुरिया, जमालपुरमाफी, नकहरा, गांगपुर, भवानीपुर, चंदापुर, रमरापुर, बघेड़ी, बघेड़ा, पचेवरा, सहसपुरा राजगढ़ के सोनउर जमुहार नुआवं बकियाबाद तो सीखड़ ब्लॉक के धनैता, चौधरीपुर, बसारतपुर, मझंवा, अदलपुरा, मरहछ आदि गांवों में आलू की खेती बड़े पैमाने पर किसान करते हैं और आलू के थोक खरीददार दूर दराज के इलाके से चुनार आते हैं। सीधे कोल्ड स्टोर से आलू उठा कर अपने क्षेत्र में ले जाकर उसकी बिक्री करते है। क्षेत्र के सैकड़ों किसान आलू की खेती के भरोसे ही रहते हैं, जिनकी कमर टूट गई है और वह कर्ज में चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed