फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The farmer was injured by attacking with a sharp weapon

धारदार हथियार से हमला कर किसान को किया घायल

Sat, 16 Oct 2021 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
The farmer was injured by attacking with a sharp weapon
स्थानीय थाना क्षेत्र के बैधा गांव निवासी किसान की फसल में बगल के युवक की मवेशी चल गई। किसान के द्वारा युवक से शिकायत करने पर किसी धारदार हथियार से हमला कर किसान को घायल कर दिया। मौके पर पंहुचे पीआरवी कर्मियों ने गंभीर रूप से घायल किसान को उपचार के लिए पीएचसी में भर्ती कराया। हलिया थाना क्षेत्र के बैधा निवासी किसान रामचरन के खेत में शुक्रवार की शाम बगल के परिवार की मवेशी धान की फसल में चली गई और फसल को नुकसान कर दिया। जिस पर रामचरन ने मौके पर पंहुचकर इसका विरोध किया। जिस पर दो लोगों ने मिलकर किसान के ऊपर हमला कर घायल कर दिया। जिससे उसके सिर में गंभीर रूप से चोटें आई। परिजनों की सूचना पर मौके पर पंहुचे पीआरवी कर्मियों ने घायल किसान को उपचार के लिए पीएचसी पर लेकर आए। जहां पर उसका उपचार किया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed