फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   the farmer died during treatment

इलाज के दौरान किसान की मौत

Tue, 13 Dec 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Tue, 13 Dec 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
पूर्व प्रधान और उसके बेटों ने रविवार को खेत से टमाटर के पौधे उखाड़ने के विवाद में किसान रामनरेश (45) की राड से जमकर पिटाई कर दी थी। सोमवार की सुबह बीएचयू में इलाज के दौरान किसान ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पूर्व प्रधान समेत चार लोगों के विरुद्ध गैरइरादतन हत्या, मारपीट, गाली गालौज समेत अन्य आरोपों में मुकदमा पंजीकृत कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


बता दें कि मसारी गांव निवासी रामनरेश दलित ने गांव में टमाटर की खेती की है। रविवार को वह अपने खेत की रखवाली कर रहा था कि इसी दौरान गांव के ही पूर्व प्रधान सोमारू का बेटा रामकुमार उसके खेत में पहुंचा और टमाटर की फसल को उखाड़ने लगा। आरोप  है कि टमाटर के पेड़ उखाड़ने का विरोध जताने पर पूर्व प्रधान सोमारू, अपने पुत्रों रामकुमार, रामदयाल, रामभरोस तथा अपनी दो बेटियों के साथ पहुंचा और रामनरेश को पीटने लगा।
विज्ञापन


किसी तरह बच कर रामनरेश घर भाग कर आया तो सभी वहां पहुंच गए और उसे घर से घसीटते हुए अपने घर ले गए। वहां हाथ पैर बांध कर उसकी राड से जमकर पिटाई करते हुए उसका हाथ पैर तोड़ते गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी शांति देवी व उसके भाई को भी मारपीट कर घायल कर दिया। शोरगुल होने पर लोगों ने इसकी सूचना तत्काल गुरसंडी चौकी इंचार्ज शंभूनाथ यादव को दी। सूचना मिलते ही शंभूनाथ फोर्स के साथ गांव में पहुंचे और घायलों को तत्काल जिला चिकित्सालय ले गए। हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान रामनरेश ने सोमवार की सुबह दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed