फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The family refused to perform the last rites, but the administration persuaded them.

Mirzapur News: परिजनों ने अंतिम संस्कार से किया इन्कार, प्रशासन ने मनाया

Fri, 23 Jan 2026 02:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
The family refused to perform the last rites, but the administration persuaded them.
चुनार। स्थानीय थाना क्षेत्र के चेराकेपुरा गांव में तेज रफ्तार बाइक चलाने का विरोध करने पर मारपीट में घायल युवक रविचन्द्र मौर्य की मौत हो गई। बुधवार की देर रात शव चेराकेपुरा गांव पहुंचा। न्याय की मांग करते हुए परिजन व ग्रामीण रात एक बजे तक शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार करते रहे। मौके पर मौजूद एसडीएम राजेश कुमार व सीओ मंजरी राव व अमर बहादुर परिजनों व ग्रामीणों को समझाते रहे। एसडीएम ने मृतक की पत्नी को विधवा पेंशन, दोनों बच्चों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत बालिग होने तक आर्थिक सहायता दिलाएं जाने के साथ ही शासन द्वारा हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। आधी रात के बाद पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार मेडिया घाट पर किया गया। बृहस्पतिवार को भी गांव में पुलिस तैनात रही। सीओ मंजरी राव ने बताया कि युवक की मौत के बाद धाराएं परिवर्तित की गई है। मामले में चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed