फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The executive organization was reprimanded for the slow pace of construction

निर्माण की धीमी गति पर कार्यदायी संस्था को लगाई फटकार

Wed, 05 Jan 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
The executive organization was reprimanded for the slow pace of construction
विंध्य कारिडोर योजना के तहत प्रस्तावित स्थलों पर निर्माण कार्य शुरू हो गया है। मंगलवार को जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। कार्य की धीमी गति देख उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को फटकार लगाई। आगाह किया कि निर्माण कार्य में तेजी लाएं, ताकि जल्द से जल्द विंध्य कारिडोर योजना के प्रस्तावित कार्यों को पूरा कराकर श्रद्धालुओं के लिए लोकार्पित किया जा सके।
विज्ञापन

जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार मंगलवार को दोपहर में मां विंध्यवासिनी मंदिर परिसर पहुंचे। पक्का घाट पर विंध्य कारिडोर योजना के तहत निर्माण की धीमी गति देख कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से कड़ी नाराजगी जताई। निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में तेजी लाएं, ताकि जल्द ही योजना के तहत प्रस्तावित कार्य पूरा किए जा सकें। जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद नोडल अधिकारी सिटी मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह को निर्देश दिया कि राजकीय निर्माण निगम के अधिशासी अभियंता एवं पर्यटन मंत्री को पत्र लिखकर अवगत कराएं कि कार्यदायी संस्था धीमी गति से कार्य कर रही है। चेतावनी दी कि कार्य की गति तेज नहीं हुई तो संस्था को ब्लैक लिस्ट में डाल दिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में गंदगी दिखने पर भी उन्होंने नाराजगी जतायी। कहा कि नगर पालिका प्रशासन जल्द से जल्द बेहतर साफ - सफाई की व्यवस्था कराए। निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह, विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार यादव, पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता प्रवीण कुमार चौहान, नगर पालिका के ईओ ओम प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed