फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The Executive Engineer filed a case against the contractor

Mirzapur News: अधिशासी अभियंता ने ठेकेदार के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

Fri, 30 Aug 2024 04:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
The Executive Engineer filed a case against the contractor
हलिया। समय से गुणवत्तापूर्ण ढंग से काम नहीं कराने पर विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता ने बृहस्पतिवार को ठेकेदार के खिलाफ हलिया थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता योगेश कुमार ने तहरीर देकर बताया कि अहुगी कला में जल जीवन मिशन के तहत लगे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के संचालन के लिए कनेक्शन दिया जाना है। इसके लिए 22 जुलाई 2022 को अमित दीक्षित निवासी मैनपुरी को ठेका दिया गया। तीन माह में काम पूर्ण किया जाना था। निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी काम पूरा नहीं हुआ। तहरीर में अधिशासी अभियंता ने ठेकेदार पर जान बूझकर अनुबंध का पालन नहीं करने का आरोप लगाया है। तहरीर में उन्होंने बताया है कि सड़क किनारे व अदवा बांध के नीचे कुछ हिस्सों में पोल लगाया गया, जो मानक के विपरीत है। इसी तरह से 22 खंभे अदवा बांध के पास सिंचाई विभाग की जमीन लगा दिए गए हैं। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता की तहरीर पर ठेकेदार अमित दीक्षित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed