फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The election of the Provincial Medical Services Association will be held on May 25

25 मई को होगा प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ का चुनाव

Tue, 10 May 2022 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
The election of the Provincial Medical Services Association will be held on May 25
मिर्जापुर। मंडलीय अस्पताल स्थित सभागार में मंगलवार को प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ शाखा मिर्जापुर की बैठक हुई। इसमें 25 मई को प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ का चुनाव कराने की तारीख तय की गई। अपर निदेशक ने कहा कि किसी भी समस्या के लिए डाक्टर उनसे आकर मिल सकते हैं। बैठक में चिकित्सकों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया। जिसका समाधान करने पर अपर निदेश व अपर मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा आश्वासन दिया गया। बैठक में जनपद कार्यकारिणी का चुनाव कराने के बारे में चर्चा हुई। इसमें डॉ. राजन को चुनाव अधिकारी नामित किया गया। सचिव डॉ. तरुण सिंह ने बताया कि 25 मई को चुनाव की तिथि निर्धारित की गई है। 13 मई को नामांकन और 15 मई को नामांकन वापस लेने की तिथि घोषित की है। बैठक में मुख्य अतिथि अपर निदेशक विंध्याचल मंडल डॉ. अशोक कुमार व विशिष्ट अतिथि अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीलेश श्रीवास्तव, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी व उपाध्यक्ष आईएमए हेडक्वार्टर डॉ. अशोक राय रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष डा. जमील अनवर ने की। बैठक में उपाध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार पटेल, डॉ. सुनील सिंह, डॉ. पवन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed