फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The election of the head of the area panchayat was held in the midst of noisy and peaceful

शांतिपूर्ण तो कहीं शोर- शराबे के बीच क्षेत्र पंचायत प्रमुख का हुआ चुनाव

Sun, 11 Jul 2021 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
The election of the head of the area panchayat was held in the midst of noisy and peaceful
मर्जापुर। कहीं शांतिपूर्ण तो कहीं शोर- शराबे के बीच शनिवार को ब्लाक प्रमुखी का चुनाव हुआ। हंगामा वाले स्थानों पर पुलिस-सुरक्षाकर्मियों ने समर्थकों को खदेड़ कर हालात सामान्य बनाए रखा। सिटी व छानबे ब्लाक मुख्यालयों पर मतदान का मंडलायुक्त व डीआईजी ने पहुंचकर जायजा लिया।
विज्ञापन

सिटी ब्लाक मुख्यालय पर सुबह 11 बजे से मतदान शुरू हुआ। निर्धारित समय तक 122 बीडीसी सदस्यों में से 121 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान करने के लिए पहुंचे बीडीसी सदस्यों को गेट पर ही कड़ी जांच पड़ताल के बाद अंदर प्रवेश दिया गया। दोपहर होते-होते एक पक्ष के लोग गेट के आसपास पहुंचकर नारेबाजी करने लगे। जिससे कुछ देर के लिए महौल गरमा गया। सूचना मिलने पर आयुक्त विंध्याचल मंडल योगेश्वर राम व डीआईजी जे रविंद्र गौड़ पहुंचे। मतदान का जायजा लिया। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार मौके पर काफी देर तक डटे रहे। जिलाधिकारी ने सिटी ब्लाक के सामने सड़क के किनारे दोनों उम्मीदवारों के बने टेंट आदि हटवाने के निर्देश दिए। इस दौरान एसएसपी संजय वर्मा, बीडीओ सिटी दिनेश कुमार मिश्र, देहात कोतवाल विजय चौरसिया समेत भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिगना, विकास खंड छानबे मुख्यालय पर सुबह 11बजे से मतदान शुरू हुआ और दो बजे के पहले ही सभी 138 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग कर किया। शांतिपूर्ण ढंग से चल रहे मतदान के दौरान साढ़े ग्यारह बजे कमिश्नर योगेश्वर राम मिश्रा, डीआईजी व प्रेक्षक शिवाकांत दुबे, जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, एसपी अजय कुमार सि़ंह निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिया। इस दौरान उपजिलाधिकारी सदर गौरव श्रीवास्तव, पुलिस उपाधीक्षक नगर प्रभात राय, प्रभारी खंड विकास अधिकारी अश्वनी कुमार सिंह व प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल शैलेश कुमार राय, जिगना पीपी श्रीवास्तव मौजूद रहे। पड़री: ब्लाक मुख्यालय पर 11 बजे से शुरू हुआ 3 बजे तक चलता रहा। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार व पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह मतदान केंद्र पहुंचकर जायजा लिया इस दौरान क्षेत्राधिकारी ट्रैफिक अरुण कुमार सिंह, थानाध्यक्ष पड़री मनोज कुमार पांडेय समेत भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। कछवां: भारी सुरक्षा व्यवस्थाओं के बीच मझवां ब्लाक प्रमुख चुनाव चुनाव संपन्न हुआ। भाजपा व सपा समर्थित उम्मीदवारों में कड़ी टक्कर रही। गेट के आसपास दोनों पक्षों के समर्थक डटे रहे। हलिया: 113 क्षेत्र पंचायत सदस्यों वाले विकास खंड में 11 बजे से मतदान शुरू हुआ। दोपहर 2 बजे तक 113 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बैधा वार्ड संख्या 88 बैधा की दिव्यांग क्षेत्र पंचायत सदस्य सविता को महिला पुलिसकर्मियों ने उठाकर मतदान कराया है। शांतिपूर्ण ढंग से हुए चुनाव के दौरान एसडीएम अमित कुमार शुक्ला, सीओ उमाशंकर सिंह, सहित प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी धनंजय सिंह, मजिस्ट्रेट ओमप्रकाश पांडेय, रंजन सिंह, बीडीओ राकेश शुक्ला, एडीओ पंचायत पीयूष दूबे सहित ब्लाक कर्मी मौजूद रहे। जमालपुर: ब्लाक प्रमुख चुनाव के लिए सुबह से ही ब्लाक मुख्यालय पर गहमागहमी का माहौल रहा। सहायक निर्वाचन अधिकारी के देर से ब्लाक मुख्यालय पहुंचने के कारण नियत समय 11 बजे से बीस मिनट देर से मतदान शुरू हुआ। ढाई बजे तक 118 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अंतिम समय में प्रमुख पद की दोनों प्रत्याशियों ने पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव परिणाम आने के बाद ब्लाक प्रमुख को पुलिस अपनी सुरक्षा में उनके घर ले गई। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ब्लाक मुख्यालय के दोनों तरफ सड़क पर बैरिकेडिंग की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed