फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The elder brother ran away and married the younger brother, who also ran away after the marriage.

Mirzapur News: बड़ा भाई भागा तो छोटे से हुई शादी, विवाह के बाद वह भी भागा

Thu, 23 Apr 2026 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
The elder brother ran away and married the younger brother, who also ran away after the marriage.
- अब वर पक्ष के लोग कह रहे हैं कि बड़े बेटे के साथ शादी तय हुई, उसी के साथ करेंगे विदाई
विज्ञापन

वाराणसी के ध्यानार्थ
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। दो दिन पहले सोमवार को देहात कोतवाली के पिपराडाड़ गांव में बरात आने से पहले दूल्हा घर से भाग गया। उसके छोटे भाई को दूल्हा बनाकर शादी कराई गई। शादी तो धूमधाम से हो गई, पर शादी के बाद वो भी भाग गया। वर पक्ष ने कहा कि बड़ा बेटे से शादी तय की थी। उसके आने पर विदाई की जाएगी। वहीं दुल्हन पक्ष के लोगों ने डीएम और एसपी को ज्ञापन देकर बेटी की विदाई की मांग कर रहे हैं।



देहात कोतवाली के पिपराडाड़ गांव निवासी युवती की शादी वाराणसी के कटका निवासी युवक से तय हुआ। छह महीने पहले बरक्षा के बाद 20 अप्रैल को शादी तय थी। शादी के दिन लड़के पक्ष के लोग बारात लाने से मना कर दिए। बताया कि दूल्हा भाग गया है। छोटे बेटे से शादी करिए तो बरात आएगी। छोटे बेटे को शादी के लिए राजी करने के बाद सोमवार को बरात आई। शादी के बाद दूल्हा भाग गया। दूल्हे के परिवार के लोगों ने कहा कि जब हमारा बड़ा पुत्र मिल जाएगा तो विदाई कराएंगे। विदाई न होने से नाराज दुल्हन के परिजनों ने एसपी और डीएम को पत्रक सौंपा। पीड़िता पक्ष ने बताया कि जिससे शादी हुई है। उसके साथ विदाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed