{"_id":"585980ce4f1c1b1864e3a4d9","slug":"the-dome-of-railway-station-will-be-constructed-as-vindhyawasini-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां विंध्यवासिनी की गुंबद की तर्ज पर बनेगा स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां विंध्यवासिनी की गुंबद की तर्ज पर बनेगा स्टेशन
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Wed, 21 Dec 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण करती रेल मंत्रालय से आई टीम।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विंध्याचल रेलवे स्टेशन को मां विंध्यवासिनी की गुंबद की तरह बनाया जाएगा ताकि वाराणसी या अन्य बड़े स्टेशनों की तरह इसकी पहुंचान दूर से हो जाए कि यह विंध्याचल रेलवे स्टेशन है। इसके अलावा मिर्जापुर व विंध्याचल रेलवे स्टेशन का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। ये बातें रेल यात्री सुविधा समिति की चार सदस्यीय टीम ने मंगलवार को मिर्जापुर व विंध्याचल रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण के दौरान बताई।
रेल मंत्रालय भारत सरकार के पीएससी में मेंबर तथा यात्री सुविधा समिति बोर्ड के सदस्य योगेश शुक्ला, सुधीर मिश्रा, प्रभुनाथ चौहान इलाहाबाद मंडल के कई अधिकारियों के साथ मंगलवार को विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बताया कि विंध्याचल को रेल मंत्रालय की तरफ से तीन सौगात दी गईं हैं। जिसमें विंध्याचल के स्टेशन का महानगरों के स्टेशन की तरह सुंदरीकरण किया जाएगा।
मां विंध्यवासिनी के गुबंद जैसा स्टेशन को बनाया जाएगा ताकि दूर से विंध्याचल स्टेशन की पहचान हो सके। तीनोें प्लेटफार्म पर स्वालित सीढ़ी बनाई जाएगी। यात्रियों की सुविधा के लिए मिर्जापुर विंध्याचल के स्टेशनों के परिक्षेत्र बढ़ाएंगे। वहीं दिल्ली से हावड़ा रूट को हाईटेक करने की कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
इंटरसिटी के बारे में पूछने पर बताया कि जल्द की विंध्याचल से दोबारा इंटरसिटी चलने लगेगी। इसके बाद मिर्जापुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने निकल पड़े। यहां पहुंचने पर टीम ने कुली के विश्राम गृह में गंदगी देख कर कड़ी नाराजगी जताई। संबंधित अधिकारी को तत्काल साफ सफाई कराने का निर्देेश दिया।