फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The district will soon get an industrial area, a heliport will be built: Nandi

Mirzapur News: जिले को जल्द मिलेगा औद्योगिक क्षेत्र, बनेगा हेलीपोर्टः नंदी

Sun, 26 Mar 2023 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
The district will soon get an industrial area, a heliport will be built: Nandi
मिर्जापुर। जिले में जल्द ही औद्योगिक क्षेत्र का विकास होगा। निवेशकों से बात करके उनकी सुविधाओं के अनुरूप औद्योगिक क्षेत्र के लिए भूमि चिह्नित की जाएगी। प्रस्ताव बनाकर आगे की प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी कराई जाएगी। यह जानकारी प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व मिर्जापुर के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल नंदी ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। एक सवाल के जवाब में उनकी ओर से जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने बताया कि विंध्याचल में हेलीपोर्ट का निर्माण कराने के लिए कार्ययोजना तैयार हो रही है। इसके माध्यम से यहां आने वाले श्रद्धालु हेलीकाप्टर के माध्यम से भी आवागमन कर सकेंगे। हेलीपोर्ट पर उन्हें एयरपोर्ट जैसी यात्री सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने जिले में हुए विकास कार्यों की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 132 केवी विद्युत उपकेंद्र, खेल के लिए पटेहरा में मल्टी परपज हाल के निर्माण, आईटीआई जमालपुर व पटेहरा में आईटीआई भवन, विंध्याचल में 5.93 करोड़ की लागत से गंगा नदी के दाहिने किनारे पर पक्का घाट के निर्माण की प्रक्रिया चल रही है। इसी तरह से 88 लाख रुपये से विंध्याचल में वे फाइंडिंग एवं यातायात जाम की समस्या के समाधान के लिए भी कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चिकित्सा, बेसिक शिक्षा, समाज कल्याण, दिव्यांगजन कल्याण विभाग की तरफ से कराए गए कार्यों की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनपद के जंगल मोहाल में स्थाई व धनसिरिया तथा गढ़वा में अस्थाई बृहद गोवंश आश्रय स्थल का निर्माण कराने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जनपद में कुल 186 उद्यमियों ने 16505 करोड़ रुपये निवेश करने के लिए एमओयू साइन किया है। इससे 21967 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। इसी प्रकार एमएसएमई सेक्टर में 300 करोड़ रुपये निवेश का लक्ष्य है। इसकी तुलना में इस सेक्टर में 84 उद्यमियों द्वारा 642.52 करोड़ रुपये निवेश करने का एमओयू साइन हुआ है। इससे 5377 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।

प्रभारी मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के क्रियान्वयन में जनपद को प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है। इसके अंतर्गत 105 लाभार्थियों को फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाने के लिए बैंक से ऋण स्वीकृत किया गया। कुल 5.97 करोड़ रुपये की लागत से भिस्कुरी पहाड़ी पर स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा है। इसी प्रकार जनपद में 120.84 करोड़ रुपये की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संतनगर, रजौली, खटकरिया, राजकीय हाईस्कूल अदलपुरा, राजकीय इंटर काॅलेज बरौधा, आश्रय योजना के तहत कछवां में 48 आवास, विंध्याचल में 50 लोगों के लिए आश्रय भवन तथा रमईपट्टी कनौरा घाट पर स्पान पुल का निर्माण कराया गया है।
उधर, प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने तथा कुल छह वर्ष के कार्यकाल से संबंधित ‘सुशासन, विकास और रोजगार, डबल इंजन की सरकार’ की थीम पर कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। इस दौरान नगर, चुनार, मड़िहान, मझवा एवं छानबे विधानसभा क्षेत्र में एक साल के दौरान कराए गए विकास कार्यों एवं सरकार की उपलब्धियों से संबंधित पुस्तिका का विमोचन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई तथा निवेश प्रोत्साहन व जिले के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने की। प्रभारी मंत्री ने बताया कि प्रदेश की भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था सुदृढ़ हुई है। गरीब व कमजोर वर्ग के लोगों के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। प्रदेश सरकार द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों को उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन, प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, राशन आदि की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश विकास, उद्योग एवं रोजगार के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छूकर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। इससे आने वाले समय में उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का सपना भी साकार होगा। उत्तर प्रदेश में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के बाद बड़े स्तर पर उद्योगों की स्थापना हो रही है। इसके लिये कंपनियों की तरफ से उद्योग लगाने के लिए सहमति भी प्रदान की गयी है। इससे प्रदेश के अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार मिलेगा।

इस अवसर पर विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह, अपना दल एस के इं. राम लौटन बिंद, सांसद अनुप्रिया पटेल के प्रतिनिधि उदय पटेल, जिलाधिकारी दिव्या मित्तल, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed