फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The district got the target of purchasing 72,000 MT wheat

Mirzapur News: जिले को मिला 72,000 एमटी गेहूं खरीद का लक्ष्य

Tue, 25 Apr 2023 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Apr 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
The district got the target of purchasing 72,000 MT wheat
मिर्जापुर। इस वर्ष भी शासन की ओर से जिले को 72,000 एमटी गेहूं खरीद का लक्ष्य दिया गया है। आयुक्त खाद्य तथा रसद विभाग उत्तर प्रदेश के निर्देश के बाद वर्ष 2023-24 में जिलाधिकारी की तरफ से पिछले वर्ष विभिन्न एजेंसियों द्वारा खरीदी गई गेहूं की मात्रा एवं स्वीकृत केंद्रों की संख्या को आधार मानते हुए खरीद लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वर्ष 2023-24 में सबसे अधिक केंद्र और खरीद लक्ष्य पीसीएफ को दिया गया है। खाद्य विभाग दूसरे नंबर पर है। संस्थावार केंद्र और लक्ष्य पर गौर करें तो इस वर्ष जिला प्रशासन की ओर से खाद्य विभाग के 13 केंद्रों के लिए 11,520 एमटी, पीसीएफ के 37 केंद्रों के लिए 23,040 एमटी, पीसीयू के पांच केंद्रों के लिए 16,320 एमटी, यूपीएसएस के लिए 12,480 एमटी, नैफेड को 4,800 एमटी, मंडी समिति को 1,920 एमटी व भारतीय खाद्य निगम को 1,920 एमटी गेहूं खरीद का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन

उधर, गेहूं खरीद के निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के लिए जिलाधिकारी की ओर से सदर, लालगंज व मड़िहान तहसील में कुल पांच और गेहूं क्रय केंद्र खोले जाने की अनुमति प्रदान की गई है। इससे जिले में गेहूं क्रय केंद्रों की संख्या बढ़कर 75 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed