फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The current BJP president met the former state president and held a closed-door discussion.

Mirzapur News: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष से मिले वर्तमान अध्यक्ष, बंद कमरे में हुई बातचीत

Fri, 09 Jan 2026 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
The current BJP president met the former state president and held a closed-door discussion.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का स्वागत करते पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रक
चुनार/ सीखड़ । विधान सभा क्षेत्र चुनार के मगरहां गांव में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह से बृहस्पतिवार को शिष्टाचार मुलाकात करने पहुंचे केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी मीडिया से बचते-बचाते आए और चले गए। बताया गया बंद कमरे में बातचीत हुई।मगरहां गांव में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर सरोज सदन में काफी उत्साह दिखाई पड़ा। सुबह से ही पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व गांव के लोग इकट्ठा होकर प्रदेश अध्यक्ष के आने की प्रतीक्षा करते रहे। आवास पहुंचने पर उनका मुख्य द्वार पर विधायक अनुराग सिंह ने शाल भेंटकर स्वागत अभिनंदन किया। वहीं पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह ने अंगवस्त्र प्रदान कर उनका स्वागत किया। दोनों वरिष्ठ नेताओं के बीच लगभग 20 मिनट तक बंद कमरे में बातचीत हुई। बताया गया कि प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति,संगठनात्मक मजबूती के साथ ही 2027 के चुनाव को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान मीडिया कुछ सवाल पूछती इससे पहले वे सुरक्षा कर्मियों और वरिष्ठ पदाधिकारियों के घेरे में सरोज सदन के पिछले दरवाजे से निकले और गाड़ी तक पहुंचे और निकल गए। आगमन के दौरान चुनार विधान सभा क्षेत्र के रूदौली सीमा से लेकर मगरहां गांव तक जगह-जगह स्वागत द्वार बनाएं गए थे। लगभग दर्जन भर स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया। उनके साथ काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल व भाजपा विधायक और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
विज्ञापन


रुदौली सीमा पर जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत-सीखड़। प्रदेश अध्यक्ष का विधायक रत्नाकर मिश्रा, एमएलसी विनीत सिंह, विधायक सुचिष्मिता मौर्य, जिला अध्यक्ष बृजभूषण सिंह, विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आदि ने रुदोली सीमा पर स्वागत किया। इस अवसर पर रविंद्र नारायण सिंह, प्रमोद पांडेय, दिनेश प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष विजय भारद्वाज पटेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। रुदौली बॉर्डर के बाद अदलपुरा, मेड़िया चौराहा एवं मगरहा में भी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया। इस दौरान सोनभद्र, मिर्जापुर, वाराणसी व भदोही से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर नगर पालिकाध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष मनोज जायसवाल, बालेंदु मणि त्रिपाठी, रामकुमार विश्वकर्मा, गौरव उमर, नितिन विश्वकर्मा, बचाऊ लाल सेठ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


स्वागत के बीच कई लोगों की कटी जेब-सीखड़। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में उमड़े लोगों के बीच कई कार्यकर्ताओं की जेब कट गई। लगभग सात कार्यकर्ताओं ने इसकी शिकायत पार्टी पदाधिकारियों से की लेकिन उसका कोई निष्कर्ष नहीं निकला। पदाधिकारियों ने भी इस बात को तूल नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed