{"_id":"627178e2ebcd40587823bd7e","slug":"the-country-s-prosperity-prayed-for-peace-mirzapur-news-vns6516623160","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुल्क की खुशहाली, अमन-चैन की मांगी दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुल्क की खुशहाली, अमन-चैन की मांगी दुआ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में मंगलवार को शांतिपूर्ण माहौल में विभिन्न ईदगाहों व मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। अकीदतमंदों ने मुल्क की खुशहाली व अमन चैन की दुआ मांगी। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर ईदगाहों एवं मस्जिदों के आसपास सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार व पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने नगर के इमामबाड़ा स्थित ईदगाह पहुंचकर मुस्लिम बंधुओं को ईद की बधाई दी।
जिले भर की मस्जिदों में सुबह आठ बजे से ईद की नमाज अदा की गई। ईद की नमाज अदा करने के लिए मस्जिदों एवं ईदगाहों के आसपास सुबह से ही लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। नमाज अदा करने के लिए नियत समय से पहले मस्जिद और ईदगाह पहुंचकर लोग अपने स्थान पर खड़े हो गए। इसके बाद नमाज अदा की गई। नगर के स्वामी दयानंद मार्ग स्थित मस्जिद में मौलाना नजम अली ने ईद की नमाज अदा कराई। जिले के अन्य मस्जिदों में इमाम ने ईद की नमाज अदा कराई। शांतिपूर्ण माहौल में ईद की नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी एवं घर पहुंचकर सेर्वइं का आनंद लिया। उधर, ईद के अवसर पर नगर में मेले जैसा माहौल रहा। मस्जिदों के आसपास खिलौने व गुब्बारों की दुकानें सजी रहीं। कई जगहों पर श्रद्धालुओं ने गरीब व असहाय लोगों को अन्न के साथ वस्त्र भी प्रदान किया। दो साल के बाद लोगों ने ईदगाहों व मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की। कोरोना के चलते इन दो वर्षों में मस्जिदों में केवल पांच की संख्या में ही नमाज अदा करने की इजाजत थी। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने इमामबाड़ा, त्रिमोहानी, वासलीगंज, घंटाघर, संकटमोचन, तरकापुर, स्टेशन रोड, गणेशगंज, मुकेरी बाजार सहित अन्य स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान एडीएम शिवप्रताप शुक्ल, एडीएम नमामि गंगे, अपर पुलिस अधीक्षक, अपर नगर मजिस्ट्रेट अरविंद कुमार सिंह, सीओ सिटी प्रभात राय आदि साथ में थे।