{"_id":"6349b8c4da918b1a084c6307","slug":"the-contract-of-two-contractors-canceled-mirzapur-news-vns679084843","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो कोटेदारों का अनुबंध निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो कोटेदारों का अनुबंध निरस्त
विज्ञापन
कार्डधारकों की शिकायत पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी व पूर्ति निरीक्षक ने शुक्रवार को लालगंज व हलिया में कोटे की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान तीन कोटे की दुकानों में गड़बड़ी मिली। इस पर अधिकारियों ने दो कोटेदारों का अनुबंध निरस्त कर दिया, जबकि एक की जमानत राशि जब्त की गई।
क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सीमा पांडेय व पूर्ति निरीक्षक विनोद तिवारी ने संयुक्त रूप से हलिया विकास खंड के फुलियारी व मनिगढ़ा के कोटे की दुकान का निरीक्षण कर कार्डधारकों की तरफ से की गई शिकायत की जांच की। इस दौरान दोनों कोटे की दुकानों में गड़बड़ी मिली। पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि दोनों दुकानों में गड़बड़ी मिलने पर कोटेदारों का अनुबंध निरस्त कर दिया गया। कार्डधारक लंबे समय से इन कोटेदारों के खिलाफ शिकायत कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि पतार कला गांव में भी कोटे की दुकान की जांच की गई। इस दौरान अभिलेखों का रखरखाव ठीक नहीं मिला और जांच में अनियमितता भी मिली। जांच में अनियमितता मिलने पर कोटेदार की 2500 रुपये की जमानत राशि जब्त कर ली गई है।