फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The condition of the killer deteriorated, admitted to BHU

हत्यारोपी की हालत बिगड़ी, बीएचयू में भर्ती

Sun, 11 Jul 2021 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
The condition of the killer deteriorated, admitted to BHU
सीखड़। गिरफ्तारी के बाद थाने में हत्यारोपी की तबीयत खराब होने के पुलिस ने उसे बीएचयू में भर्ती कराया।
विज्ञापन

चुन्नीलाल यादव और मूलचंद यादव पुराने पट्टीदार हैं। चार दिन पूर्व मूलचंद उर्फ करिया चुन्नी लाल यादव के खेत में गाय चरा रहे थे। चुन्नीलाल ने मना किया तो मूलचंद ने विवाद किया था। मूलचंद यादव गांव के ही अमरेश मिश्रा का खेत किराए पर लेकर खेती करता है। उस खेत में शुक्रवार की सुबह चुन्नीलाल यादव (65) शौच के लिए चले गए। सूचना पर मूलचंद अपने दो पुत्रों के साथ पहुंचा और लाठी-डंडा और कुल्हाड़ी से चुन्नीलाल पर हमला कर दिया। इससे चुन्नीलाल की मौत हो गई। इसके बाद तीनों फरार हो गए। हत्या की जानकारी होने पर पुलिस ने मूलचंद यादव और उसके दोनों पुत्रों सुरेंद्र यादव व रविंद्र यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार की शाम को पुलिस जब के बाबत तीनों से पूछताछ कर रही थी तो मूलचंद की तबीयत बिगड़ गई। ब्रेन हैमरेज की शिकायत होने पर उसे बीएचयू में भर्ती कराया गया। थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि थाने में तबीयत बिगड़ने पर उसे बीएचयू में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed