फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The Commissioner told the problems of farmers

आयुक्त को बताईं किसानों की समस्याएं

Mon, 05 Oct 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Mon, 05 Oct 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
The Commissioner told the problems of farmers
सांसद अनुप्रिया पटेल किसानों की समस्याओं को लेकर रविवार को मंडलायुक्त से आवास पर मिली। सांसद ने मंडलायुक्त को सात सूत्री मांग पत्र सौंपा। उन्होंने किसानों के लिए सब्सिडीयुक्त खाद, बीज, कीटनाशक, डीजल और बिजली देने की मांग की।
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि कई दिनों से क्षेत्र में भ्रमण के दौरान पाया कि बरसात नहीं होने के कारण किसान कठिनाई से गुजर रहे हैं। खरीफ की फसल सुख रही है, जिससे जोताई, रोपाई, खाद और बीज, मजदूरी आदि का नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि सिंचाई व्यवस्था वाले क्षेत्रों को छोड़कर शेष जनपद भयंकर सूखे की चपेट में आ गया है।
विज्ञापन


जनपद को सूखाग्रस्त घोषित किया जाए। साथ ही खरीफ की फसलों को बचाने और रबी की बोआई और जोताई के लिए दो शिफ्टों में कम से कम आठ घंटे बिजली आपूर्ति करने की मांग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि विगत वर्ष हुदहुद आदि दैवीय आपदा से नष्ट फसलों का किसानों को आजतक मुआवजा नहीं मिला है। जिसे किसानों को तत्काल दिया जाए। मंडलायुक्त से कहा कि पठारी क्षेत्र राजगढ़, मड़िहान और पटेहरा आदि को सूखा से बचाने के लिए सोनलिफ्ट को पूरी क्षमता से 24 घंटे चलाकर पानी पहुंचाया जाए।


वहीं अहरौरा कमांड को सुखने से बचाने के लिए भोपौली पंप कैनाल से नरायनपुर पंप कैनाल से पानी आपूर्ति की मांग किया। कहा कि सिंचाई व्यवस्था के लिए जनपद के सभी पंपिंग स्टेशनों और ट्यूबवेलों की स्थिति का अवलोकन कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed