फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The Commissioner of Railway Safety inspected the newly constructed third line on the Vindhyachal-Birohi section.

Mirzapur News: विंध्याचल-बिरोही खंड पर नवनिर्मित तीसरी लाइन का रेलवे संरक्षा आयुक्त ने किया निरीक्षण

Wed, 29 Apr 2026 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
The Commissioner of Railway Safety inspected the newly constructed third line on the Vindhyachal-Birohi section.
विंध्याचल–बिरोही (बीडीएल-बीईओ) खंड पर निरीक्षण करते रेलवे संरक्षा आयुक्त उत्तर-पूर्व परिमंडल प - फोटो : टूंडला के राजा का ताल में जन आक्रोश रैली निकालते भाजपाइ्र संगठन
विंध्याचल। उत्तर मध्य रेलवे के अंतर्गत डीडीयू–प्रयागराज तृतीय लाइन परियोजना के अंतर्गत विंध्याचल-बिरोही (बीडीएल-बीईओ) खंड पर बन ही तीसरी लाइन का मंगलवार को रेलवे संरक्षा आयुक्त उत्तर-पूर्व परिमंडल प्रणजीव सक्सेना ने निरीक्षण किया। 5.855 किमी लंबाई में बन रहे तृतीय लाइन खंड का जायजा लिया।
विज्ञापन

निरीक्षण कार्यक्रम के तहत सबसे पहले बिरोही स्टेशन पर मंडल और मुख्यालय के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद बिरोही स्टेशन का निरीक्षण किया। रेलवे संरक्षा आयुक्त प्रंजीव सक्सेना ने मोटर ट्रॉली के माध्यम से ट्रैक, पुल, पॉइंट एवं क्रॉसिंग, सिग्नलिंग व्यवस्थाएं तथा अन्य संरचनात्मक पहलुओं का सूक्ष्म परीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा मानकों की विस्तृत समीक्षा की। दोपहर में निरीक्षण दल विंध्याचल पहुंचा। जहां स्टेशन का निरीक्षण किया। स्पीड ट्रायल की तैयारियां की गईं। विंध्याचल-बिरोही तृतीय लाइन खंड पर स्पीड ट्रायल का जायजा लिया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक प्रयागराज रजनीश अग्रवाल मंडल की टीम के साथ उपस्थित रहे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। निरीक्षण के पूर्ण होने के बाद सीआरएस की स्वीकृति मिलने पर इस खंड पर यात्री और मालगाड़ियों का संचालन प्रारंभ किया जा सकेगा। क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इस अवसर पर स्टेशन अधीक्षक इरफान सिद्दीकी, आरपीएफ प्रभारी संजीव सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed