फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The climate of Mirzapur has started deteriorating.

Mirzapur News: बिगड़ने लगी है मिर्जापुर की आबोहवा

Wed, 08 Nov 2023 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Nov 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
The climate of Mirzapur has started deteriorating.
मिर्जापुर। इन दिनों जब दिल्ली व अन्य बड़े शहरों में धुंध का का प्रकोप बढ़ रहा है तो मिर्जापुर की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है। जिले का एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 75-76 बताया जा रहा है। यह स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। इंडेक्स पुअर की श्रेणी में पहुंच गया है। अर्थात यहां की आबोहवा बिगड़ने लगी है। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा भू-भौतिकी विभाग बीएचयू वाराणसी के नोडल अधिकारी प्रो. रवि शंकर सिंह व तकनीकी अधिकारी (मौसम वैज्ञानिक) श्री शिव मंगल सिंह ने बताया कि प्रदूषण के मामले में पूर्वांचल की स्थिति काफी बेहतर है। इसका सीधा कारण वायु प्रदूषण का कम होना है। उन्होंने कहा कि यदि यह इंडेक्स एक से 19 तक होता है तो वह सर्वाेत्तम होता है। 20 से 49 तक सामान्य होता है लेकिन जब 50 से 99 तक यह पहुंच जाता है तो पुअर कहा जाता है। अर्थात वायु प्रदूषण शुरू हो गया है। मिर्जापुर में अब स्थिति बिगड़नी शुरू हो गई है। इसको ठीक करने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि मौसम पूर्वानुमान के आधार पर आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेंटीग्रेड के आस पास गिरावट होने की संभावना है और आसमान में हल्के बादल दिखाई दे सकते हैं, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। ऐसे मौसम में हवा की गति सामान्य से अधिक रहने ही संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed