फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The city BJP MLA said- If the work is not completed in 21 days, then the officials will be buried in this pit

Mirzapur News: नगर भाजपा विधायक ने कहा- 21 दिन में नहीं पूरा हुआ काम तो अधिकारियों को इसी गड्ढे में ढक देंगे

Mon, 30 Jun 2025 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
The city BJP MLA said- If the work is not completed in 21 days, then the officials will be buried in this pit
मिर्जापुर। नगर के लालडिग्गी में अमृत योजना के तहत कई दिनों से खोदे गए गड्ढे से परेशान नागरिकों की शिकायत पर शनिवार को पहुंचे नगर के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा ने जिम्मेदार अधिकारियों की जमकर क्लास ली। उन्होंने कहा कि लोगों की रोजी रोटी प्रभावित हो रही है। लोग परेशान हैं। उन्होंने जलनिगम के अधिकारियों से कहा कि वे 21 दिनों के अंदर काम पूरा करें नहीं तो उनको ही इस गड्ढे में डाल कर ढंक दिया जाएगा।
विज्ञापन

अमृत योजना के तहत हो रहे काम में जल निगम काफी दिनों से गड्ढा बनाकर काम करा रहा है, लेकिन काम पूरा नहीं हो रहा है। इससे सड़क की पटरियां क्षतिग्रस्त हो रही हैं। कई लोगों ने इसकी शिकायत नगर विधायक रत्नाकर मिश्र से की तो वह शनिवार को दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जलनिगम के अधिकारियों से कहा कि यदि किसी नागरिक का मकान गिर जाए तो वह क्या करेंगे। अधिकारियों ने कहा कि वह उसे बनवा देंगे। इस पर विधायक ने कहा कि यदि कोई आकस्मिक घटना किसी के साथ हो गई तो इस पर अधिकारी चुप हो गया। नगर विधायक ने कहा कि वे 21 दिनों के अंदर पूरा काम फाइनल करें। श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर काम की गति को तेज करें। इस अवसर पर नगर पालिका के ईओ जी लाल व बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed