फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The chief constable for massaging minor children suspended

Mirzapur News: नाबालिग बच्चों से मालिश कराने पर मुख्य आरक्षी हुआ निलंबित

Tue, 11 Jun 2024 03:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
The chief constable for massaging minor children suspended
मिर्जापुर। पुलिस चौकी इमिलिया चट्टी के अंदर नाबालिग बच्चों से मालिश कराने का वीडियो वायरल होने पर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने मुख्य आरक्षी को निलंबित कर क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन को मामले की जांच का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

जिले में आए दिन किसी न किसी पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल हो रहा है। इससे पुलिस की छवि धूमिल हो रही है। शहर कोतवाली में नशे में धुत एक सिपाही का वीडियो वायरल हुआ था। कुछ दिन पहले दोस्त के साथ तहरीर देने गए युवक ने सक्तेशगढ़ में तैनात सिपाही से पानी मांगा तो शराब के नशे में धुप सिपाही ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। साथ ही धमकी भी दी। इसका वीडियो वायरल होने पर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने आचार संहिता प्रभावी होने के कारण उसे निलंबित करने के लिए चुनाव आयोग का पत्र लिखा था। इस बीच सोमवार को अहरौरा थाना क्षेत्र के इमिलिया चट्टी पुलिस चौकी के अंदर एक मुख्य आरक्षी का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें मुख्य आरक्षी तीन नाबालिग बच्चाें से अपना हाथ-पैर दबवा कर मालिश करा रहा है। बताया जा रहा है कि मुख्य आरक्षी अक्सर बच्चों को बुलाकर मसाज कराता है। नाबालिग बच्चों से मालिश कराने का वीडियो वायरल होने पर पुलिस अधीक्षक ने इसका संज्ञान लेते हुए मुख्य आरक्षी भानु प्रताप को निलंबित कर दिया। एएसपी ऑपरेशन ओपी सिंह ने बताया कि इमिलिया चट्टी चौकी पर तैनात मुख्य आरक्षी भानु प्रताप का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने तत्काल प्रभाव से मुख्य आरक्षी को निलंबित कर दिया है। इस मामले की जांच क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन से कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed