फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The body was found after 27 hours immersed

27 घंटे बाद मिला डूबे छात्र का शव

Thu, 22 Oct 2015 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Thu, 22 Oct 2015 01:10 AM IST
विज्ञापन
The body was found after 27 hours immersed
करीब 27 घंटे के  प्रयास के बाद बुधवार की दोपहर ढाई बजे गोताखोरों की मदद से तेलंगाना के छात्र का शव जल प्रपात से बाहर निकला गया। शव को देख तेलंगाना से आए युवक के दोनों भाई फफक कर रो पड़े।
विज्ञापन


दशहरे की छुटटी पर 18 अक्तूबर को साई कृष्णा के सहपाठी बीटेके के छात्र विनय ने वाराणसी के बीएचयू आईटी में अध्यनरत अक्षय से मिलने की इच्छा जताई जिसपर दोनों सहपाठी वाराणसी आ गए थे।
विज्ञापन


 20 अक्तूबर मंगलवार की सुबह बीएचयू से विनय, साई कृष्णा के अलावा अक्षय, विकास,प्रीतम और शिवा रेडडी अहरौरा के लखनिया दरी पर पिकनिक मनाने के लिए निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर लगभग 12 बजे सभी छात्र मौज मस्ती करते चुना दरी पहुंचे। जहां अपने को तैराक बताते हुए मृतक साईकृष्णा 21 वर्ष पुत्र रवि कुमार निवासी कोत्ता कोटा महबूब नगर तेलंगाना और उसका मित्र शिवा पानी में कूदकर नहाने लगे। तीन बार  आर पार किया।


इसी दौरान कुंड की गहराई नापने के लिए साईकृष्णा ने डुबकी लगाई और बाहर नहीं निकल सका। जानकारी होने पर मौके पर पहुुंचे बड़े भाई राहुल और रोहित ने बताया कि दो वर्ष पहले पिता की  मौत हो गई थी।

 अपने इंजीनियर बनने के सपने को पूरा करने के लिए साईकृष्णा संघर्षरत रहा। तीन भाईयों में सबसे छोटा होने के कारण मां का लाडला भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed