फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The body of the woman fell from the truck that reached the petrol pump

पेट्रोल पंप पर पहुंचे ट्रक से गिरा महिला का शव

Sun, 27 Mar 2022 06:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 06:57 PM IST
विज्ञापन
The body of the woman fell from the truck that reached the petrol pump
अहरौरा-जमुई मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के पास रविवार की भोर डीजल डलवाने पहुंचे ट्रक को बैक करते समय एक महिला का शव नीचे गिर गया। जिसको देखते ही ट्रक के चालक ने खलासी की मदद से महिला के शव को पेट्रोल पंप के बगल में नाली में फेंक दिया। दोनों ट्रक लेकर मौके से भाग गए। पेट्रोल पंप पर ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शिनाख्त कर प्रयास किया, पर शिनाख्त नहीं हो सका।
विज्ञापन

अहरौरा-जमुई मार्ग पर भगवती देई नहर के पास रविवार की भोर श्री ऑटो फ्यूल्स पेट्रोल पंप पर ट्रक में डीजल डलवाने के लिए चालक ट्रक लेकर पहुंचा। डीजल डलवाने के बाद वापसी के लिए जैसे ही उसने ट्रक बैक किया कि तभी चक्के और बॉडी के बीच से महिला का शव गिर पड़ा। खलासी ने यह नजारा देखा तो चालक को घटना की जानकारी दी। ट्रक से नीचे उतर कर चालक ने खलासी के साथ मृत महिला के शव को बगल में नाले में फेंककर ट्रक लेकर मौके से भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाले में से शव को बाहर निकलवाया। महिला लोअर व टीशर्ट पहने हुए मिली। शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान हैं। पुलिस ने आसपास के लोगों से उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया, पर पहचान नहीं हो सकी। पेट्रोल पंप पर लगाए गए सीसीटीवी फुटेज मे घटना का विजुअल खंगाला गया, पर कोई ठोस जानकारी प्रकाश में नहीं आ सकी। पुलिस ने कार्रवाई के बाद शव को मोर्चरी भेज दिया है। शव की शिनाख्त व ट्रक की तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन

पेट्रोल पंप पर डीजल लेने आए ट्रक से शव गिरने के बाद नाले में फेंकने की सूचना पर पहुंची पुलिस शव के नाले से निकलवाकर शिनाख्त में जुटी है। सीसी टीवी फुटेज से छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अजय राय, क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed