फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The body of a young man was found hanging from a tree and that of a married woman from a fan

Mirzapur News: पेड़ से युवक और पंखे से लटकता मिला विवाहिता का शव

Fri, 21 Mar 2025 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found hanging from a tree and that of a married woman from a fan
मिर्जापुर/अदलहाट। देहात कोतवाली के पिपरवा गांव में बुधवार की रात को पेड़ पर फंदे से लटकता युवक का शव मिला। वहीं, अदलहाट के इब्राहिमपुर गांव में बृहस्पतिवार को सुबह कमरे में पंखे के सहारे साड़ी के फंदे से लटकता विवाहिता शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के अशोक बिंद उर्फ बंशी (26) गांव के ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। बुधवार की शाम को वह भट्ठे से लौटा और बेटी को घुमाने गया।
इसके बाद खाना खाकर वह कमरे में सोने चला गया। रात पत्नी की नींद खुली तो वह कमरे में नहीं था। पत्नी उसकी तलाश करते हुए घर के बाहर पहुंची तो वह पेड़ पर फंदे से लटका हुआ था। पत्नी की चीख पुकार सुनकर जुटे ग्रामीणों ने उसे फंदे से उतारा और ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देहात कोतवाल सदानंद ने बताया कि फंदे से लटककर युवक ने जान दे दी।
विज्ञापन

अदलहाट थाना के इब्राहिमपुर गांव निवासी राजकुमार गुप्ता की पत्नी सरिता गुप्ता (35) बुधवार की रात अपने दोनों बच्चों को सुलाने के बाद बगल के कमरे में सोने चली गई। उसका पति बाहर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह पति घर लौटा तो पत्नी के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा पीटने के बाद भी अंदर से कोई प्रक्रिया नहीं मिली। उसने खिड़की में देखा तो पत्नी साड़ी के फंदे से लटकी हुई थी। परिजनों ने थाने को घटना की जानकारी दी और दरवाजा तोड़कर सरिता को नीचे उतारा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed