फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The body of a child was found floating in the flood water

Mirzapur News: बाढ़ के पानी में उतराया मिला बालक का शव

Sun, 07 Sep 2025 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
The body of a child was found floating in the flood water
अदलहाट थाना क्षेत्र के ग्राम भोरमार बस्ती से शुक्रवार को लापता पवन कुमार का शव शनिवार की सुबह शेरपुर स्थित स्वामी विवेकानंद पार्क के पास बाढ़ के पानी में उतराया मिला। थानाध्यक्ष अदलहाट अमित मिश्रा ने बताया कि अदलहाट थाना क्षेत्र के भोरमार गांव निवासी पवन कुमार (12) शुक्रवार को बिना घर पर बताए शेरपुर गंगा के किनारे मछली पकड़ने चला गया था। देर शाम तक घर नहीं आने पर परिवार के लोगों ने खोजना शुरु किया। न मिलने पर पुलिस को सूचना दी। पवन कुमार परिवार में दो दिन पहले मछली पकड़ने की बात कह रहा था। उसी आधार पर परिजन शेरपुर पहुंचे तो शव उतराया मिला। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची नरायनपुर चौकी पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। पवन कक्षा छह का छात्र था। पिता नरेश राजगीर का कार्य कर परिवार चलाते है। उधर संतनगर थाना क्षेत्र के बनकी गांव निवासी हीरालाल (40) शनिवार सुबह शौच के लिए घर से निकले थे। कुछ देर बाद सूचना मिली की डूब में एक शव उतराया है। कयास लगाया जा रहा है की शौच के बाद हाथ धोते समय पैर फिसलने से गहरे पानी में डूबने से हीरालाल की मौत हो गई। हीरालाल को तैरना नहीं आता था। हीरालाल की शादी 20 वर्ष पहले ही हुई थी पर शादी के कुछ दिन बाद ही पत्नी छोड़कर मायके चली गई। जिसके बाद से वापस नहीं आई। थानाध्यक्ष राजेश राम ने बताया कि गहरे पानी में डूबने से हीरालाल की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed