फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The body of a boy missing from the Ghat was found floating in the waters of the Ganga river

Mirzapur News: घाट से लापता बालक का गंगा नदी में पानी में उतराया मिला शव

Sun, 09 Jun 2024 03:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
The body of a boy missing from the Ghat was found floating in the waters of the Ganga river
विंध्याचल। विंध्याचल के दीवान गंगा घाट से लापता बालक का शव शनिवार को दोपहर में ओझला पुल के पास नदी के पानी में उतराया मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। शव बाहर आने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए भदोही जिले के सुरियावां थाना क्षेत्र के अभिया बाजार से रत्नेश प्रजापति शुक्रवार को सुबह परिवार के सदस्यों के साथ निजी साधन से पहुंचे थे। बरतर तिराहे पर एक वाहन स्टैंड में गाड़ी खड़ी करने के बाद दीवान घाट पर गंगा में स्नान करने के लिए पहुंचे। परिवार के सभी लोग गंगा में स्नान कर रहे थे। शुभम प्रजापति (9) पुत्र रत्नेश प्रजापति गंगा नदी में लापता हो गया। परिजनों ने बालक के गंगा नदी में डूबने की आशंका जताई। गोताखोरों की मदद से पुलिस ने खोजबीन कराई, परंतु बालक का पता नहीं चल सका। इस बीच शनिवार को दोपहर में उसका शव ओझला पुल के पास पानी में उतराया मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष दयाशंकर ओझा ने बताया कि लापता बालक का शव नदी के पानी में उतराया मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed