फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The body found floating in the water was identified

Mirzapur News: पानी में उतराए मिले शव की हुई शिनाख्त

Tue, 10 Sep 2024 04:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
The body found floating in the water was identified
पटेहरा/मिर्जापुर। सिरसी बांध के डूब क्षेत्र बनकी गांव में पानी में उतराए मिले शव की शिनाख्त तिलठी गांव निवासी संजीव कुमार दुबे के रूप में हुई है। संजीव चार दिन से लापता थे। रविवार को शव मिलने की सूचना पर परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंच कर शिनाख्त की। परिजनों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

तिलठी गांव निवासी संजीव कुमार दुबे उर्फ संजय दुबे (42) गुजरात में निजी कंपनी में नौकरी करते थे। वे एक माह पहले घर आए थे। उनकी मां शांति देवी की तबीयत खराब है। उनका इलाज मंडलीय अस्पताल में चल रहा था। संजीव पांच सितंबर को मां को देखने अस्पताल गए थे। वहां से वे घर के लिए निकले, परंतु घर नहीं पहुंचे। इस बीच गांव निवासी एक व्यक्ति ने छह सितंबर को उनको मड़िहान में देखा था। परिजन उनकी खोजबीन कर रहे थे। इस बीच रविवार को बनकी गांव के सिरसी बांध डूब क्षेत्र में पशुओं को लेकर पानी पिलाने गए ग्रामीणों को पानी में उतराया शव दिखा। ग्रामीणों ने इसकी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने की कोशिश कर रही थी। इस बीच परिजन शव मिलने की सूचना पर शिनाख्त करने पहुंचे। परिजनों ने शिनाख्त संजीव के रूप में की। वे दो भाइयों में छोटे थे। उनसे एक पुत्री और एक पुत्र हैं। चचेरे भाई बाला दुबे ने बताया कि पांच सितंबर से वे लापता थे। उनकी खोजबीन की जा रही थी। उन्होंने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed