फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The bodies of the two drowned tourists were found after 18 hours

Mirzapur News: डूबे दोनों सैलानियों के शव 18 घंटे बाद मिले

Tue, 01 Jul 2025 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
The bodies of the two drowned tourists were found after 18 hours
अहरौरा (मिर्जापुर)। चूना दरी जलप्रपात पर रविवार की शाम डूबे दोनों सैलानियों भानु मौर्य और अंकित दूबे के शव चट्टानों के दर्रे से गोताखोरों ने 18 घंटे बाद सोमवार की सुबह निकाले। अंकित दूबे के परिजनों ने शव देखकर संदिग्ध हालात में मौत होने की आशंका जताई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर परिजनों को सौंपा तो अंकित दुबे के परिजनों ने लेने से इन्कार कर दिया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। इसके बाद पुलिस को शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

लखनऊ से बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने वाराणसी के लिए निकली चार मित्रों की टोली रविवार की शाम लखनिया दरी पर्यटन स्थल पर पहुंची थी। वहां पानी कम होने के बाद पर्यटकों ने चूना दरी जलप्रपात की ओर रुख कर लिया। ऊंचाई से गिरने वाले झरने का आनंद लेते समय लखीमपुर खीरी धरहरा महाराजगंज निवासी भानु मौर्य (27) फिसल कर गहरे पानी में चले गए थे। उन्हें बचाने में लखनऊ निवासी अंकित दुबे (24) भी डूब गए। साथी आयुष गुप्ता व अमित कुमार अन्य पर्यटकों ने प्रयास किया पर दोनों को बचा नहीं पाए। इसके बाद पुलिस ने खोजबीन शुरू की। स्थानीय गोताखोरों के साथ एनडीआरएफ को बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद सोमवार की सुबह आठ बजकर 50 मिनट पर चूना दरी कुंड की पहाड़ी के दर्रे में फंसे दोनों शव गोताखोरों ने निकाले।
विज्ञापन

फुफेरे भाई का आरोप - कपड़ा पहन कर स्नान करना संदिग्ध
अहरौरा। लखनऊ निवासी मृतक अंकित दुबे के फुफेरे भाई विजय दुबे ने बताया कि अंकित के बड़े भाई ब्रह कुमार दुबे ने बताया कि अंकित का मन इस ट्रिप पर आने का नहीं था। आयुष की ओर से जबरदस्ती कर बुलाया गया। सिर्फ काशी विश्वनाथ दर्शन करने की बात हुई थी। लखनऊ से वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने की बात बताकर मित्रों के साथ घर से अंकित निकला था। वाराणसी में दर्शन के बाद किराये की बाइक लेकर पर्यटन स्थल लखनिया दरी पहुंचे। वहां से चूना दरी गए। घटना की जानकारी हादसे के काफी देर बाद रात साढ़े सात बजे दी गई। इससे आशंका हुई। अंकित दुबे एनजीओ में नौकरी करता था। उसके माता-पिता नहीं हैं। आरोप है कि पुलिस पंचनामा करके शव दे रही थी पर पहनावा और हुलिया ठीक नहीं मिला। अंकित का शव मिला तो वह कपड़ा पहने थे। सवाल उठाया कि कपड़ा पहन कर कौन स्नान करता है। इसलिए शव का पोस्टमार्टम कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा के प्रबंध करने की मांग
अहरौरा। चूना दरी जलप्रपात पर नहाने पर रोक लगाने की पुलिस ने जिला प्रशासन से मांग की है। चूना दरी जलप्रपात पर खतरे के मद्देनजर पर्यटन विभाग भी संजीदा नहीं है। इसके चलते लगातार हादसे होते जा रहे हैं। इसका खामियाजा पर्यटकों को भुगतना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोेगों ने जिला प्रशासन से सुरक्षा के पर्याप्त बंदोबस्त करने की मांग की।

भानु को बचाने में तैराक अंकित भी डूबा : एएसपी ऑपरेशन
मिर्जापुर। अहरौरा के चूना दरी पर दह में वीडियो बनाने के चक्कर में दो लोगों की जान चली गई। इसमें अंकित तो तैरना जानता था पर भानु को बचाने में वह भी डूब गया। एएसपी ऑपरेशन ओपी सिंह ने बताया कि 28 को चारों साथी लखनऊ से वाराणसी काशी विश्वनाथ के दर्शन करने पहुंचे। दर्शन करने के बाद वाराणसी घूमते रहे। वहां से किराये पर बाइक लेकर लखनियां दरी पहुंचे। लखनियां दरी में भीड़ होने पर चूना दरी गए। वहां पर भानु नीचे उतरकर दह के पास पहुंच कर वीडियो बनवा रहा था। आयुष और अमित वीडियो बना रहे थे। वीडियो बनाते समय काई के चलते भानु का पैर फिसल गया। वह दह में चला गया। वहां मौजूद अंकित उसे बचाने के लिए कूदा। अंकित को तैरना आता था पर डूब रहे भानु ने उसका पैर पकड़ लिया। इससे दोनों दह में चले गए। पूछताछ में दोनों साथियों ने यह जानकारी दी है। परिजन के आरोप की जांच की जा रही है। अंकित कपड़ा पहने था। बचाने के लिए वैसे की कूद गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed