फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The bike collided with the trailer due to fog, the death of the young man

कोहरे के चलते ट्रेलर से टकराई बाइक, युवक की मौत

Tue, 01 Feb 2022 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
The bike collided with the trailer due to fog, the death of the young man
मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर सोमवार को घने कोहरा के चलते बाइक सवार रन्नोपट्टी गांव के सामने खड़े ट्रेलर से टकरा गया। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई और किशोरी समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक की मौत की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

लालगंज थाना क्षेत्र के बोकरिया फाल निवासी राजन (20) पुत्र कल्लू अपने चचेरे भाई अर्जुन (28) पुत्र खिचड़ू व एक किशोरी को बाइक से लेकर उसे छोड़ने जा रहे थे। दरअसल, बोकरिया फाल गांव में एक किशोरी के यहां रविवार की रात जन्मदिन की पार्टी में आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था। इसमें नर्तकी भी आई थी। राजन व अन्य सोमवार की सुबह साढ़े चार बजे नर्तकियों को छोड़ने के लिए जा रहे थे। एक बाइक पर राजन व उनके चचेरा भाई और एक नर्तकी थी। दूसरे बाइक पर दो नर्तकियों को एक युवक लेकर प्रयागराज जनपद के टिकरी गांव जा रहा था। रास्ते में जिगना थाना क्षेत्र के रन्नोपट्टी गांव के सामने एक ट्रेलर खड़ा था। कोहरे के चलते बाइक सवार राजन ट्रेलर से जा टकराया। इस हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अर्जुन और किशोरी घायल हो गई। पीछे से आ रहे दूसरे बाइक सवार ने पुलिस और परिजनों को हादसे की सूचना की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया। युवक की मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक दो भाइयों में छोटा और अविवाहित था। गंभीर रूप से घायल अर्जुन आर्केस्ट्रा संचालक था। घायल किशोरी को हल्की चोट लगी है। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा में घने कोहरे के चलते गलत साइड में खड़े ट्रक से ऑटो टकरा जाने के कारण उस पर सवार चालक व एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। ऑटो चालक अखबार लेकर जा रहा था। इस हादसे में ऑटो भी क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को सुबह मिर्जापुर से अखबार लेकर राजेंद्र प्रसाद (35) ऑटो रिक्शा से निकले थे। उसमें रानीघाट नकहरा निवासी गणेश प्रसाद (40) पुत्र श्याम सुंदर भी बैठे थे। ऑटो रिक्शा गैपुरा चौराहा के पहले पहुंचा था, जहां घना कोहरा होने से कम दिखाई दे रहा था। वहीं डिवाइडर की तरफ कई ट्रकें पुलिस द्वारा खड़ी कराई गई थीं। डिवाइडर की तरफ से ही राजेंद्र प्रसाद ऑटो लेकर जा रहे थे, इस बीच ऑटो एक ट्रक से टकरा गया। इस हादसे में राजेंद्र प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि गणेश को मामूली चोर्टें आइं। ग्रामीणों ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सर्रोई भेजा। जहां से राजेंद्र प्रसाद को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed